फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrita Singh: अमृता ने पहली ही फिल्म से दर्शकों को किया बेताब, कई साल छोटे सैफ पर आया दिल, यूं जुदा हुईं राहें

Sun, 09 Feb 2025 09:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amrita Singh Birthday: अभिनेत्री अमृता सिंह आज 09 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से
 
विज्ञापन
1 of 5
अमृता सिंह - फोटो : अमर उजाला
अमृता सिंह 80 के दशक की चर्चित अदाकार रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में आई फिल्म 'बेताब' से की। इसमें उनके साथ सनी देओल नजर आए। पहली ही फिल्म से अमृता ने दर्शकों के बीच जगह बना ली। फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद उनके पास फिल्मों के खूब प्रस्ताव आने लगे। अमृता ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान से है रिश्ता
अमृता का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बेहद खास रिश्ता है। दरअसल, अमृता सिंह का जन्म 9 फरवरी 1958 को पाकिस्तान में हुआ था। अमृता के पिता का नाम सरदार सविंदर सिंह था और उनकी मां का नाम रुखसाना सुल्ताना था। अमृता एक रॉयल फैमिली से आती हैं। इस बात की जानकारी भी कम लोगों को होगी कि अमृता मशहूर लेखक खुशवंत सिंह की भतीजी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान-अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह हुई सैफ से मुलाकात
अमृता सिंह 80 के दशक में फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा हीरोइनों में से एक बन चुकी थीं। इस दशक में कई फिल्मों में अमृता ने अपने अभिनय का दम दिखाया। बॉलीवुड को इन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिनमें 'मर्द', 'खुदगर्ज' और 'साहेब' जैसी फिल्में शामिल हैं। 90 के दशक में जब अमृता सिंह अपने करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही थीं, तभी उनकी मुलाकात बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान से हुई। उस दौरान सैफ अली खान एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे और अमृता उस दौर की मशहूर अदाकार बन चुकी थीं। दोनों की मुलाकात साल 1992 में राहुल रवैल की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी।

4 of 5
अमृता सिंह-सोरा अली खान- सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
प्यार के आगे टूटी उम्र की सीमा 
बताया जाता है कि राहुल अमृता के अच्छे दोस्त थे, इसलिए उन्होंने सैफ के साथ उन्हें फोटोशूट कराने के लिए कहा। फोटोशूट के दौरान सैफ ने अमृता के कंधे पर हाथ रखा, तभी अमृता ने सैफ को पहली बार अच्छी तरह से निहारा था। यही वह घड़ी थी, जब सैफ अली खान अभिनेत्री अमृता के दीवाने हो गए और उन पर अपना दिल हार बैठे। इसके बाद से वह लगातार अमृता से मिलने का इंतजार करने लगे। सैफ और अमृता की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। साल 1991 में दोनों ने शादी रचा ली। शादी के समय सैफ महज 21 साल के थे और अमृता 33 साल की थीं। अमृता सिंह के छोटी उम्र वाले लड़के के साथ शादी की खबर ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमृता सिंह-इब्राहिम-सारा - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के 13 साल बाद अलग हुईं राहें
शादी से पहले अमृता ने अपना धर्म भी बदल दिया था और अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने के लिए उन्होंने 1993 में बॉलीवुड इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। अमृता और सैफ दो बच्चे-, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। इनकी जिंदगी खुशहाल तरीके से चल रही थी कि शादी के करीब 13 साल बाद अचानक भूचाल आया और दोनों ने तलाक ले लिया। सैफ अली खान से पहले अमृता सिंह का नाम बॉलीवुड के कई मशहूर एकर्स से जुड़ा। कहा जाता है कि सनी देओल के साथ अमृता सिंह का अफेयर रहा। बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं। इसके अलावा विनोद खन्ना और क्रिकेटर रवि शास्त्री से भी अमृता का नाम जुड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें