Amrita Rao Birthday Special: अमृता राव ने शुरुआत में बॉलीवुड को कई अच्छी फिल्में दीं, इसके बाद वह फिल्मों से दूर हो गईं। इन दिनों अमृता क्या कर रही हैं आइए जानते हैं इस खबर में।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अभिनेत्री अमृता राव आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में साल 2002 में फिल्म 'अब के बरस' से कदम रखा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई कामयाब फिल्में दी हैं। शुरूआत में अच्छी फिल्में देने के बाद 2019 से अमृता राव ने फिल्मों से दूरी बना ली और वह अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो गईं। अमृता राव एक बार फिर 'जॉली एलएलबी 3' से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं कुछ खास बातें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अमृता राव
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
अमृता राव ने बीच में छोड़ी पढ़ाई
अमृता राव के जन्मदिन के बारे में विरोधाभास है। इसकी वजह है कि उन्होंने अपना जन्मदिन सार्वजनिक नहीं किया है। हिंदुस्तान टाइम्स ने बताया है कि 7 जून को उनका जन्मदिन है। अमृता राव ने मुंबई के कनोसा गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद सोफिया कॉलेज में पढ़ाई की। वह मनोविज्ञान में स्नातक की पढ़ाई कर रही थीं लेकिन उन्होंने मॉडलिंग के लिए बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।
विज्ञापन
3 of 6
अमृता राव
- फोटो : सोशल मीडिया
अमृता राव की हिट फिल्में
अमृता राव ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत साल 2002 में की। पहली फिल्म 'अब के बरस' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड नामांकन मिला। साल 2003 में अमृता 'इश्क विश्क' में नजर आईं। यह फिल्म हिट रही। साल 2004 में अमृता ने एक और हिट फिल्म दी जिसका नाम है 'मस्ती'। इसी साल अमृता राव शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' में नजर आईं। यह फिल्म हिट रही। साल 2006 में अमृता राव की फिल्म 'विवाह' आई। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को काफी सराहा गया। फिल्म हिट रही। अमृता राव की हिट फिल्मों में 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी', 'दीवार' और 'जॉली एलएलबी' शामिल हैं।
अमृता राव को मिले कई अवॉर्ड्स
अमृता राव की पहली ही फिल्म 'अब के बरस' के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड का नामांकन मिला। इश्क विश्क में बेहतरीन काम करने के लिए अमृता को 'आइफा अवॉर्ड' दिया गया। इसके अलावा उन्हें 'इश्क विश्क' के लिए स्टारडस्ट अवॉर्ड दिया गया। 'विवाह' फिल्म के लिए आनंदालोक पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा 'वेलकम टू सज्जनपुर' के लिए उन्हें स्टारडस्ट अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
पति के साथ अमृता राव
- फोटो : सोशल मीडिया
सात साल डेट करने के बाद कर ली शादी
अमृता राव अपने बारे में बहुत ज्यादा अपडेट नहीं देती हैं। हालांकि मीडिया में आई खबरों से पता चला है कि अमृता राव ने अपने बॉयफ्रेंड अनमोल सूद को सात साल तक डेट करने के बाद 15 मई 2016 को शादी कर ली। उनके पति एक रेडियो जॉकी हैं। 1 नवंबर 2020 को अमृता राव ने एक बच्चे को जन्म दिया। अमृता राव ने अपने पति के साथ मिलकर एक किताब लिखी जिसका नाम 'कपल ऑफ थिंग्स' है। इसे उन्होंने फरवरी 2023 में लॉन्च किया। इसी नाम से दोनों अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं।
अब क्या करती हैं अमृता राव?
अमृता राव 2014 के बाद आखिरी बार साल 2019 में फिल्म 'ठाकरे' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कोई फिल्म नहीं की। फिलहाल वह अपने पति आरजे अनमोल के साथ परिवारिक जिंदगी गुजार रही हैं। वह अपने पति के साथ मिलकर 'कपल ऑफ थिंग्स' नाम का यूट्यूब चैनल चलाती हैं और कई सेलेब्रिटीज का इंटरव्यू करती हैं।