रमेश सिप्पी की सबसे पॉपुलर फिल्म 'शोले' का हर एक किरदार आज भी लोगों के जहन में हैं। हर एक्टर की अपनी एक खास जगह थी, लेकिन गब्बर के रोल में अमजद खान जैसा कोई नहीं। अमजद खान का नाम बॉलीवुड के ऐसे अभिनेताओं में गिना जाता है, जिन्होंने खलनायकी की दुनिया में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। दशकों पहले जब अमजद खान ने कहा था, 'अरे ओ सांभा...कितने आदमी थे?' कौन जानता था कि यह डायलॉग दर्शकों के दिलो-दिमाग पर हमेशा के लिए छप जाएगा। गब्बर सिंह के प्रसिद्ध रोल से अमजद खान ने सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी। आज अमजद खान की पुण्यतिथी है। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अनके अभिनय के जरिए वह हमेशा अपने प्रशंसकों के बीच रहेंगे।

विज्ञापन
2 of 6
अमजद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या आप जानते हैं कि 1975 को रिलीज हुई फिल्म 'शोले' में गब्बर के रोल के लिए अमजद एक मात्र पसंद नहीं थे? फिल्म की कास्टिंग में, डैनी डेन्जोंगपा, शत्रुघन सिन्हा और रंजीत गब्बर की भूमिका के लिए संभावित दावेदार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे खतरनाक विलने का किरदार निभाने के लिए मशहूर एक्टर रंजीत को मिल रहा था। रंजीन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ''इस रोल के लिए अमजद खान की कास्टिंग एक दम सही थी। यह रोल अमजद खान के लिए तय था, शायद अगर मैंने गब्बर की भूमिका निभाई होती तो दर्शकों को यह पसंद नहीं आती।' बता दें फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी 'शोले' टॉप बॉलीवुड क्लासिक्स में से एक है, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
अमजद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
'हिंदुस्तान की कसम' से अमजद खान ने बाल कलाकार की भूमिका निभायी थी। 'पत्थर के सनम' के जरिये अमजद खान बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरूआत करने वाले थे, लेकिन किसी कारण से फिल्म का निर्माण नही हो सका। सत्तर के दशक मे अमजद खान ने मुंबई से अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद बतौर अभिनेता काम करने के लिये फिल्म इंडस्ट्री का रूख किया।
4 of 6
अमजद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अमजद खान का जन्म 12 नवंबर 1940 में हुआ (विभाजन से पूर्व) लाहौर में हुआ था। वह भारतीय फिल्मो में जाने-माने अभिनेता जयंत के पुत्र थे। फिल्म 'शोले' के कहानीकार सलीम खान की सिफारिश पर रमेश सिप्पी ने अमजद खान को गब्बर सिंह (शोले) का किरदार निभाने का अवसर दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
अमजद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खूबसूरत जोड़ी अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के लीड रोल के साथ फिल्म 'शोले' दो दोस्तों जय और वीरू की कहानी है। इस फिल्म का हर किरदार और एक्टर आज तक सिनेप्रेमियों के दिलों में एक खास जगह रखता है, फिर चाहे वह गब्बर के रूप में अमजद खान हों या ठाकुर बलदेव सिंह के रूप में संजीव कुमार या बसंती के रूप में हेमा मालिनी।
फिल्म 'शोले' से अमजद खान की जिंदगी ही बदल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्मों में आने से पहले अमजद खान एक थिएटर आर्टिस्ट थे। फिल्मों के साथ-साथ वह थिएटर में भी काम किया करते थे। 27 जुलाई 1992 को अमजद खान का निधन हो गया था। आज भी उन्हें लोग गब्बर के किरदार के लिए उन्हें याद करते हैं।