बिग बी इन दिनों बुल्गारिया में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान महानायक ने विचार साझा करते हुए कहा कि लोग उन्हें जितना प्यार करते हैं और चाहते हैं, उसके
मुकाबले वह खुद बहुत कम लौटा पाते हैं। अमिताभ ने बुल्गारिया से अपने ब्लॉग पर पोस्ट में लिखा, ‘मेरे समय से अब तक फिल्म निर्माण में काफी बदलाव आया है।