फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को आज भी परेशान करती है ये चीज, दिन-रात होता है उन्हें इसका पछतावा

Sat, 21 Jul 2018 07:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन
बिग बी इन दिनों बुल्गारिया में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान महानायक ने विचार साझा करते हुए कहा कि लोग उन्हें जितना प्यार करते हैं और चाहते हैं, उसके
मुकाबले वह खुद बहुत कम लौटा पाते हैं। अमिताभ ने बुल्गारिया से अपने ब्लॉग पर पोस्ट में लिखा, ‘मेरे समय से अब तक फिल्म निर्माण में काफी बदलाव आया है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
Amitabh Bachchan - फोटो : BCCI
इन दिनों प्रोजेक्ट्स पर सैकड़ों यूनिट और क्रू सदस्य काम करते हैं। निर्माण और प्रोडक्शन के दौरान हर छोटी से छोटी चीज को महत्व दिया जाता है। इससे मुझे हैरानी होती है।’ उन्होंने लिखा, ‘मुझे कई बार इस बात से भी अपराध बोध सा महसूस होता है कि यूनिट के लोग मेरी बहुत ज्यादा परवाह और चिंता करते हैं। मुझे लगता है कि जितना प्यार मुझे लोगों से मिलता है, मैं उससे कम लौटा पाता हूं। यह चीज मुझे परेशान करती है।’

 
विज्ञापन

3 of 4
Amitabh Bachchan
उन्होंने लिखा, 'मुझे कई बार अपराधबोध सा महसूस होता है कि यूनिट के लोग मेरी कितनी परवाह और चिंता करते हैं। मुझे सहज महसूस कराने के लिए प्यार व स्नेह के साथ जो सारे प्रयास करते हैं और मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि वर्तमान में मेरी क्या स्थिति है और मैं किस चीज का हकदार हूं, लेकिन जब ये सब ज्यादा बढ़ जाता है, तो मैं असहज महसूस करने लगता हूं।'

 
विज्ञापन

4 of 4
brahmastra
गौरतलब है कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी है। फिल्म में नागार्जुन एक खास भूमिका में नजर आएंगे। इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2019 को रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें