फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शोले' से लेकर 'ब्रह्मास्त्र' तक, यादगार हैं अमिताभ की ये फिल्में; दमदार किरदार से जीता दर्शकों का दिल

Sat, 11 Oct 2025 08:23 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Birthday Special: अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है। उन्होंने बॉलीवुड को हर दौर में बेहतरीन फिल्में दी हैं। आइए उनकी फिल्मों और उनके किरदारों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आज 11 अक्तूबर को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने हर दौर में बॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने कई किरदारों से ट्रेंड सेट किया है। कई बार उनके हिसाब से फिल्में लिखी तक गईं हैं। जैसे-जैसे अमिताभ की उम्र बढ़ती गई, वैसे-वैसे उन्होंने अपने किरादर बदले। अमिताभ के जन्मदिन पर आइए जानते हैं कि उनकी कौन सी फिल्में सबसे ज्यादा यादगार रही हैं।
विज्ञापन

2 of 13
शोले - फोटो : सोशल मीडिया
शोले
साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'शोले' मील का पत्थर है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था जो मनमौजी रहता है। बाद में वह एक बड़े मकसद पर काम करता है। वह धर्मेंद्र के साथ मिलकर अपराधी गब्बर को सबक सिखाते हैं। फिल्म में उनके किरदार की सबसे यादगार बात यह रही कि उनके पास जो सिक्का होता है, उसमें दोनों तरफ एक ही निशान होता है। फिल्म में उनके साथ धर्मेंद्र भी थे।
विज्ञापन

3 of 13
जंजीर - फोटो : सोशल मीडिया
जंजीर
साल 1973 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'जंजीर' को अपनी अलग कहानी के लिए याद किया जाता है। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जिसके माता-पिता की हत्या कर दी जाती है। फिर वह बड़ा होकर जासूस बनता है। कहानी तब बिगड़ती है जब हिंसा में कई मासूम बच्चों की मौत हो जाती है। इस फिल्म में जया बच्चन और पराण ने भी अभिनय किया था।

4 of 13
दीवार - फोटो : सोशल मीडिया
दीवार
साल 1975 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दीवार' की आज भी खूब तारीफ होती है। इस फिल्म में अमिताभ ने ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो अतीत से परेशान होकर अपराध का रास्ता पकड़ लेता है। हालांकि उनका छोटा भाई पुलिस अफसर बन जाता है। एक वक्त ऐसा आता है, जब दोनों का आपस में टकराव होता है। यह फिल्म अनोखी कहानी के लिए आज भी याद की जाती है। 
विज्ञापन

5 of 13
डॉन - फोटो : सोशल मीडिया
डॉन
साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'डॉन' में अमिताभ बच्चन ने एक ताकतवर गैंगस्टर का किरदार निभाया था। हिंदी सिनेमा में शायद यह पहली बार था जब फिल्म में एक अपराधी को हीरो की तरह दिखाया गया था। इस फिल्म को इतना पसंद किया गया कि फरहान अख्तर ने इसका रीमेक बनाया। ये फिल्में 'डॉन: द चेज बिगिन्स अगेन (2006)' और 'डॉन 2 (2011)' हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: अमिताभ के बाद कौन होगा उनकी जायदाद का असली हकदार, एक्टर ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन

6 of 13
कुली - फोटो : सोशल मीडिया
कुली
साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'कुली' में अमिताभ बच्चन ने कुली का किरदार निभाया था। फिल्म में दिखाया गया है कि समाज में कुली को बहुत नीची नजर से देखा जाता है। ऐसे में अमिताभ बच्चन खुद कुली बन कर उनके अधिकारों के लिए लड़ते हैं। फिल्म को समाज के सभी वर्गों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन ने साबित कर दिया था कि वह किसी भी किरदार को निभाने के लिए उसमें डूब जाते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
सिलसिला - फोटो : सोशल मीडिया
सिलसिला
1981 में रिलीज हुई फिल्म 'सिलसिला' में अमिताभ बच्चन ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया जिसने अपने प्यार की कुर्बानी देकर अपने दिवंगत भाई की गर्भवती मंगेतर से शादी की। दिक्कत तब शुरू होती है, जब उसे अपनी पूर्व प्रेमिका मिलती है। यह फिल्म अपनी अलग कहानी के लिए आज भी यादगार है।

8 of 13
मोहब्बतें - फोटो : सोशल मीडिया
मोहब्बतें
साल 2000 में अमिताभ बच्चन फिल्म 'मोहब्बतें' में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया जो बहुत सख्त है और अपने उसूलों का बहुत पक्का है। फिल्म में वह उगते हुए सूरज से नजर मिलाते हैं। हालांकि शाहरुख खान उनके गुरुकुल में आकर उनको चुनौती देते हैं। अमिताभ का यह किरदार आज भी यादगार है।

9 of 13
कभी खुशी कभी गम - फोटो : सोशल मीडिया
कभी खुशी कभी गम
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' एक पारिवारिक फिल्म थी। इसमें उन्होंने परिवार के सबसे बड़े और जिम्मेदार शख्स का किरदार निभाया था। कई बुजुर्ग लोगों ने अमिताभ के इस किरदार से खुद को रिलेट किया। फिल्म में शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और काजोल भी थीं।

10 of 13
भूतनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
भूतनाथ
साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक भूत का किरदार निभाया था। यह एक कॉमेडी फिल्म थी लेकिन इसका अंत काफी गंभीर होता है। इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन ने उन लोगों का दर्द दिखाने की कोशिश की जिन लोगों के बच्चे अपने बुजुर्ग मां-बाप को छोड़कर विदेश चले जाते हैं।

11 of 13
पिंक - फोटो : सोशल मीडिया
पिंक
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'पिंक' में अमिताभ बच्चन ने एक वकील की भूमिका निभाई। इसमें उन्होंने उस लड़की को इंसाफ दिलाया जिसके साथ उसके साथी दुष्कर्म करते हैं। फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन ने यह संदेश दिया कि अगर कोई लड़की ना कहती है तो इसका मतलब न ही होता है।

12 of 13
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रह्मास्त्र
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन ने गुरु का किरदार निभाया है। वह रणबीर कपूर के किरदार शिव के गुरु बने हैं। इसमें वह 'ब्रह्मास्त्र' धारण करते हैं। इसके अलावा वह बुरी शक्तियों से लड़ने का ज्ञान रखते हैं। फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार है। 
विज्ञापन

13 of 13
कल्कि - फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन ने गुरु द्रोणाचार्य के बेटे और महाभारत युग के सबसे ताकतवर योद्धाओं में से एक अश्वत्थामा की भूमिका में दिखे हैं। फिल्म में उनकी दमदार उपस्थिति हैरान करने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें