फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amir Garib: 'अमीर-गरीब' की आज है गोल्डन जुबली, देवानंद-हेमा मालिनी की दिखी थी रोमांटिक जोड़ी

Fri, 26 Jul 2024 07:24 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 1974 में आई निर्देशक मोहन कुमार की फिल्म 'अमीर गरीब' की आज गोल्डन जुबली है। यानी की इस फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 50 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को देवानंद ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को देवानंद के प्रशंसक आज भी देखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'अमीर-गरीब' - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1974 में आई निर्देशक मोहन कुमार की फिल्म 'अमीर गरीब' की आज गोल्डन जुबली है। यानी की इस फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे 50 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में देवानंद और हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को देवानंद और हेमा के प्रशंसक आज भी देखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'अमीर-गरीब' - फोटो : सोशल मीडिया
मोहन कुमार द्वारा निर्मित और निर्देशित 'अमीर गरीब' में देवानंद, हेमा मालिनी, प्रेमनाथ, तनुजा, सुजीत कुमार और रंजीत ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है। यह फिल्म सफल रही थी। इस फिल्म में दर्शकों को देवानंद और हेमा मालिनी की जोड़ी बेहद पसंद आई थी।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म 'अमीर-गरीब' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की कहानी की बात करें तो मनमोहन उर्फ मोनी (देवानंद) दोहरी जिंदगी जीता है। एक जादूगर के रूप में और दूसरी भागुला भगत नाम के साथ। उसका मुख्य एजेंडा अमीरों को लूटना है और गरीबों को वो धन बांट देता है। इंस्पेक्टर आनन्द (सुजीत कुमार) को इस मामले का खुलासा करने का काम सौंपा जाता है। जब मोनी (देवानंद) की मुलाकात सुनीता उर्फ सोनी (हेमा मालिनी) से होती है तो दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। इसके आगे की कहानी काफी दिलचस्प है।

4 of 6
फिल्म 'अमीर-गरीब' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का संगीत आनंद बख्शी द्वारा लिखित और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित है। फिल्म की कहानी मोहन कुमार, केए नारायण और एहसान रिजवी द्वारा लिखी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बतौर निर्देशक यह मोहन कुमार की आखिरी फिल्म थी, फिर उन्होंने लगभग 8 साल का ब्रेक लिया था।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'अमीर-गरीब' - फोटो : सोशल मीडिया
1974 की सुपरहिट फिल्म 'अमीर गरीब' में रोमांस और एक्शन का जबर्दस्त तालमेल देखने को मिला। जिसे दर्शक आज भी नहीं भूला पाए हैं। इस फिल्म के गाने और डायलॉग और हेमा मालिनी संग देवानंद का रोमांटिक अंदाज देखते ही बना है, जहां अपनी खूबसूरती से हेमा मालिनी ने दर्शकों के दिलों को जीता, वहीं देवानंद ने अपने रोमांटिक और एक्शन से लोगों को दीवाना बना दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'अमीर-गरीब' - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की आखिरी पसंद थे देवानंद। मोहन कुमार इस फिल्म को राजेश खन्ना संग करना चाहते थे। राजेश खन्ना ही हेमा मालिनी के हीरो बनने वाले थे, लेकिन आखिर में बिजी शेड्यूल की वजह से राजेश खन्ना फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। इसलिए फिर इस फिल्म को देवानंद के साथ बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें