फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanashree: चहल से अलगाव की खबरों के बीच पत्नी धनश्री ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे कैरेक्टर पर उठाए गए...

Wed, 08 Jan 2025 11:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से अलगाव की खबरों के बीच पत्नी धनश्री सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। अब इस मामले में पेशे से डांसर धनश्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर ने भी इस मामले पर रिएक्शन दिया। क्या है प्रतीक और धनश्री का आपसी कनेक्शन? जानिए?
विज्ञापन
1 of 5
युजवेंद्र चहल और धनश्री - फोटो : इंस्टाग्राम

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग से तंग आकर अपना पक्ष भी सोशल मीडिया के जरिए ही रखा है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट की, जिसमें इस पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी है। 

विज्ञापन

2 of 5
धनश्री की इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

कैरेक्टर पर उठाए गए सवाल 
धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक लंबी पोस्ट लिखी है। जिसमें वह लिखती हैं- ‘ पिछले कुछ दिन मेरे लिए और परिवार के लिए काफी मुश्किल भरे रहे। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली यह रही कि बिना तथ्यों की खबर लिखी गई। मेरे कैरेक्टर पर सवाल किए गए। यह सब कुछ फेसलेस ट्रोल्स ने किया, मेरे खिलाफ नफरत फैलाई।' 


 
विज्ञापन

3 of 5
चहल और धनश्री - फोटो : Instagram

सच को सफाई की जरूरत नहीं 
धनश्री आगे लिखती हैं, ‘मैंने सालों की मेहनत के बाद नाम और इज्जत कमाई है। मेरी चुप्पी, मेरी कमजोरी नहीं है बल्कि मेरी ताकत है। ऑनलाइन आसानी से नेगेटिविटी फैल जाती है लेकिन किसी को ऊपर उठाना बड़ा काम है। मैं अपने सच पर फोकस कर रही हूं, अपनी वैल्यूज को साथ रखते हुए, आगे बढ़ रही हूं। सच को कभी भी सफाई की जरूरत नहीं होती है।’ 

 

4 of 5
कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर-धनश्री - फोटो : इंस्टाग्राम

कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर ने रखा पक्ष 
सिर्फ धनश्री ही नहीं कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें लिखा कि लोग एक तस्वीर देखकर, कहानियां बना लेते हैं। इस बात का कनेक्शन धनश्री से जुड़ता है। दरअसल, कुछ महीनों पहले धनश्री और प्रतीक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे देखकर तरह-तरह की बातें की गईं। उस समय भी युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री काफी ट्रोल हुई थीं। जबकि प्रतीक और धनश्री दोनों ही डांस की फील्ड से जुडे़ हुए हैं, इसलिए एक-दूसरे को जानते हैं। अब युजवेंद्र चहल और धनश्री के अलगाव की अफवाह या खबर सामने आ रही है तो कोरियोग्राफर प्रतीक का नाम, इस मामले में घसीटा जा रहा है। इस बात से वह भी परेशान हैं इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा - फोटो : PTI

कहां से शुरू हुई पूरी कहानी 
पिछले दिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। सोशल मीडिया से एक-दूसरे की साथ वाली फोटो भी डिलीट कर दीं। इस बात के कारण ही युजवेंद्र और धनश्री के अलगाव की खबरों ने जोर पकड़ा। अब तक इस मामले पर युजवेंद्र और धनश्री की तरफ से कुछ नहीं कहा गया था। मगर जिस तरह से धनश्री को ट्रोल किया गया, उससे वह काफी तनाव में हैं। यही कारण रहा कि धनश्री ने अपनी बात रखी है। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें