फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amaran Box Office Collection Day 22: हिंदी नहीं इस भाषा के दर्शकों ने कराई ‘अमरण’ की बल्ले-बल्ले, जानें कमाई

Thu, 21 Nov 2024 09:53 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amaran Box Office Collection Day 22:  शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरण' ने बॉक्स ऑफिस से शानदार कमाई की है। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चंद कदमों की दूरी पर है और संघर्ष कर रही है। आज हम फिल्म के 22वें दिन के कलेक्शन के साथ-साथ जानेंगे कि किस भाषा से फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है और इसे क्यों पसंद किया जा रहा है?
विज्ञापन
1 of 5
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरण' ने सिनेमाघरों में 31 अक्तूबर को दस्तक दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धीमी गति के साथ शुरुआत जरूर की, लेकिन कलेक्शन अच्छा कर लिया। एक फौजी की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों को प्यार मिला। थोड़ा-थोड़ा करके ही फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अपने कदम 200 करोड़ के कलेक्शन की ओर बढ़ा दिए। हालांकि, तीसरे हफ्ते में फिल्म कमजोर पड़ती नजर आ रही है और दो सौ करोड़ के कलेक्शन से महज चंद कदमों की दूरी को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
अमरण - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म ने वसूल ली बजट की कमाई
राजकुमार पेरियासामी द्वारा निर्देशित और कमल हासन, आर महेंद्रन और विवेक कृष्णनी द्वारा निर्मित ‘अमरण’ ने बॉक्स ऑफिस से अपने बजट से ज्यादा रुपये वसूल लिए हैं। फिल्म के बजट की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 130 करोड़ रुपये की लागत में बनी है। यह आंकड़ा फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे सप्ताह में ही पार कर लिया था। 
Kanguva Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को तरसी कंगुवा, जानें आठवें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन

3 of 5
अमरण - फोटो : वीडियो ग्रैब
तमिल दर्शकों का मिला भरपूर प्यार
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आंकड़ों को देखें तो फिल्म को हिट बनाने में तमिल दर्शकों का बड़ा योगदान रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले हफ्ते में 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें 93 करोड़ रुपये तमिल भाषा से फिल्म ने कमाए थे। वहीं, दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 57.25 करोड़ रुपये जोड़े, जिसमें 43.3 करोड़ तमिल भाषा से आए। तीसरे सप्ताह में भी फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार तमिल भाषा के दर्शकों का ही मिल रहा है।

 

4 of 5
अमरण - फोटो : वीडियो ग्रैब
दर्शकों को क्यों पसंद आई अमरण?
शिवकार्तिकेयन की फिल्म को समीक्षकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की पटकथा ने लोगों को काफी प्रभावित इसलिए किया कि यह एक सैनिक के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दिखाती है। शानदार एक्शन के साथ शिवकार्तिकेयन की साई पल्लवी के साथ लव स्टोरी ने फिल्म में वही काम किया जो खाने में नमक करता है। कश्मीर की घाटियों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं और सैनिक जीवन की जीवंत झलक देने की निर्माताओं की कोशिश कामयाब नजर आती है। जिसका प्रमाण फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को माना जा सकता है। फिल्म में मुख्य किरदारों के अलावा अन्य ने भी बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका को निभाया, जिससे फिल्म का संतुलन बना रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरण - फोटो : यूट्यूब
कैसा रहा 22वें दिन का हाल?
फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक दिए तीन सप्ताह हो गए हैं। यह दो सौ करोड़ का आंकड़ा छूने से बस चंद कदमों की दूरी पर है। इसके 22वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने अब तक एक करोड़ 23 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, इन आंकड़ों में अभी फेरबदल हो सकते हैं। 
Singham Again Collection Day 21: लगातार टूट रही सिंघम अगेन की उम्मीदें, तीसरे गुरुवार को महज इतना रहा कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें