फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amaran Box Office Collection Day 11: 'अमरन' को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा, 11वें दिन रफ्तार में दौड़ी गाड़ी

Sun, 10 Nov 2024 09:57 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'अमरन' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 11 दिन हो चुके हैं। अब भी फिल्म ने अपनी अच्छी कमाई जारी रखी है और आज वीकएंड पर रफ्तार पकड़ी है।
विज्ञापन
1 of 5
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरन' बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करने में जुटी हुई है। यह फिल्म वीकएंड पर भी अच्छी कमाई कर रही है। पहले ही यह 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है और अब 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में 11 दिन पूरे कर चुके हैं। ऐसे में आज की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं, चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया।
 
विज्ञापन

2 of 5
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
फिल्म के पहले दिन की कमाई
शिवकार्तिकेयन की 'अमरन' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 21.4 करोड़ रुपये पर अपना खाता खोला था, जो फिल्म के लिए अच्छी ओपनिंग मानी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'अमरन' 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और इसने पहले दिन अपनी कमाई का 17 प्रतिशत से ज्यादा का हिस्सा निकाल लिया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। 'अमरन' ने दूसरे दिन 19.15 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने रफ्तार पकड़ी। फिल्म ने तीसरे दिन उछाल के साथ 21 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन

3 of 5
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम
पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन
चौथे दिन रफ्तार को बरकरार रखते हुए फिल्म ने रविवार को फिर उछाल के साथ 21.55 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को 10.15 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन फिल्म ने गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। छठे दिन फिल्म ने नौ करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने सातवें दिन 6.85 करोड़ रुपये, आठवें दिन 5.75 करोड़ रुपये बटोरे। फिल्म का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये हुआ।

4 of 5
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की कुल कमाई
फिल्म ने नौवें दिन रफ्तार पकड़ी थी और उछाल के साथ 7.4 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को यानी 10वें दिन 'अमरन' ने उछाल एक  के साथ 14.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज रविवार की कमाई भी अच्छी रही। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 11वें दिन 14.45 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 151.2 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की कहानी और कलाकार
यह 2014 में जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक आतंकवादी रोधी अभियान में शहीद हुए मेजर मुकुंद वरदराजन की बायोपिक है। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। 'अमरन' में शिवकार्तिकेयन एक भारतीय सेना राष्ट्रीय राइफल्स अधिकारी यानी मेजर मुकुंद वरदराजन की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें