फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 करोड़ी बनने के करीब 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार; जानें बाकी फिल्मों का हाल

Wed, 08 Jul 2026 08:17 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'अल्फा' ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है, तो वहीं 'बेबी डू डाई डू' की कमाई और घट गई है। 'वेलकम टू द जंगल' दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब हुई है।
 
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' वीकडेज में ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है। हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' के कलेक्शन में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। अक्षय कुमार की फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। जानिए मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
अल्फा मूवी रिव्यू - फोटो : X
अल्फा
आलिया भट्ट की नई रिलीज हुई फिल्म 'अल्फा' ने वीकएंड पर शानदार कमाई की। अब फिल्म ने दोबारा रफ्तार पकड़ी है। मंगलवार को इसने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले सोमवार को फिल्म की कमाई 3.85 करोड़ रुपये रही थी। बॉक्स ऑफिस पर अब तक इसने 42.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें शरवरी वाघ और बॉबी देओल अहम किरदारों में हैं।

यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Alpha Movie Review: ‘अल्फा’ पर दिखा ‘धुरंधर’ का असर, क्या यशराज ने की स्पाई वर्ल्ड में वापसी? पढ़ें रिव्यू
 
विज्ञापन

3 of 6
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में भी दूसरे वीकएंड के बाद गिरावट दर्ज की गई है। दूसरे मंगलवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे सोमवार को इसने 2.65 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अब तक कुल 120.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

4 of 6
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
बेबी डू डाई डू
हुमा कुरैशी की अदाकारी वाली फिल्म 'बेबी डू डाई डू' ने कुछ खास नहीं किया है। वीकएंड की बाद इसकी कमाई काफी घटी है। मंगलवार को इसने सिर्फ 36 लाख रुपये कमाए हैं। सोमवार को इसने 41 लाख रुपये कमाए थे। इसका टोटल कलेक्शन 2.58 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : X
कॉकटेल 2
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की अदाकारी वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन अब लाखों में पहुंच गया है। 19वें दिन इसने 50 लाख रुपये कमाए हैं। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन 93.45 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां इंटी बंगारम टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl
मां इंटी बंगारम
साउथ की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने रिलीज के 19वें दिन 40 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 58.90 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म को बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने निर्देशित किया है। इसमें सामंथा रुथ प्रभु एक्शन अवतार में नजर आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें