फिल्म गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
सुकुमार ने की फिल्म की तारीफ
सुकुमार ने कार्यक्रम में बताया कि उन्होंने राम चरण के पिता और अभिनेता चिरंजीवी के साथ यह फिल्म देखी। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें यह फिल्म कैसी लगी। सुकुमार ने प्रशंसकों से बात करते हुए कहा, 'मैं आपको एक रहस्य बताता हूं। मैंने यह फिल्म चिरंजीवी सर के साथ देखी, गेम चेंजर, इसलिए मैं पहली समीक्षा देना चाहता हूं। पहला भाग, कमाल का। इंटरवल, ब्लॉकबस्टर। मेरा विश्वास करो। दूसरा भाग, फ्लैशबैक एपिसोड ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए, अद्भुत। मैंने इसे शंकर की 'जेंटलमैन' और 'इंडियन' जितना ही एन्जॉय किया।'