फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: 200 दिन बाद शुरू होगा अल्लू अर्जुन का 'पुष्पा राज', मेकर्स ने 'पुष्पा 2' का नया पोस्टर किया जारी

Mon, 29 Jan 2024 06:13 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा: द राइज' की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद अब मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जो 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से 200 दिन पहले मेकर्स ने 'पुष्पा 2' का नया पोस्टर लॉन्च किया है, जिसके बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है। वहीं, फैंस की भी जबर्दस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा 2: द रूल' का निर्माण जोर-शोर से जारी है। मेकर्स इस फिल्म को साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म बनाने में जुटे हुए हैं। 'पुष्पा द राइज' के बाद अब इस फिल्म का दूसरा भाग दर्शकों के लिए बहुप्रतीक्षित फिल्म के चार्ट में टॉप पर है। 'पुष्पा 2' का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'पुष्पा राज का शासन शुरू होने में बस 200 दिन बाकी'। 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में होगी रिलीज।

विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया
2021 में रिलीज हुई 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। इस ब्लॉबस्टर फिल्म के लिए फिल्म के मुख्य अभिनेता अल्लू अर्जुन को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। अब इसके सीक्वल में पुष्पा का राज शुरू होगा। फिल्म में अभिनेता फहद फासिल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा एक्शन-क्राइम के साथ थ्रिलर का तड़का, रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज

4 of 5
पुष्पा: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 'पुष्पा: द राइज' को सुकुमार ने लिखा और निर्देशित किया था। इस एक्शन ड्रामा फिल्म की कहानी लाल चंदन की तस्करी पर आधारित थी। इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक सुकुमार और अभिनेता अल्लू अर्जुन मई 2024 के अंत तक पुष्पा 2 की शूटिंग खत्म करने की कोशिश में हैं।
Zeenat Aman: पुराने दिनों की याद में डूबीं जीनत अमान, दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए करती थीं यह काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया
कहा जा रहा है कि अभी भी फिल्म की लगभग 100 दिनों की शूटिंग बाकी है, जिसे खत्म करने के लिए टीम अगले 5 महीनों तक लगातार शूटिंग करेगी। गौरतलब है कि डायरेक्टर सुकुमार का फिल्म की शूटिंग और एडिटिंग करने का अपना अलग पैटर्न है, वे जो कुछ भी लिखते है, उसे शूट करने के बाद सीधे एडिट करते हैं। चर्चा है कि फिल्म की शूटिंग योजना के अनुसार जारी है, जिससे इसके तय समय पर खत्म होने की पूरी उम्मीद है।
Bollywood News: 'कर्मा कॉलिंग' की हुई सक्सेस पार्टी, एक्टर्स के लुक ने खींचा ध्यान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें