फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Nigam: अस्पताल में भर्ती हुए 'अली बाबा' फेम अभिषेक निगम, भाई ने हेल्थ अपडेट देते हुए की यह गुजारिश

Mon, 24 Jul 2023 05:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक और सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक निगम छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। इन वर्षों में, वह कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं, जिनसे उन्हें पहचान मिली है। उनके अभिनय कौशल और अच्छे लुक के कारण उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं। अभिनेता इन दिनों शो ‘अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' में नजर आ रहे हैं। शीजान खान को शो से निकाले जाने के बाद अभिषेक को उनसे रिप्लेस कर दिया गया था। हाल ही में, अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनके बड़े भाई सिद्धार्थ निगम ने उनकी हेल्थ अपडेट साझा की है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक निगम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कुछ  समय पहले सिद्धार्थ ने अपने भाई अभिषेक की अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की थी। तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा था, ‘जल्दी ठीक हो जाओ दादा।’ सिद्धार्थ के इस पोस्ट के बाद फैंस अभिनेता पर सवालों के बौछार करने लगे थे।

Dhindhora Baje Re out: ढिंढोरा बाजे रे पर रणवीर-आलिया का जबर डांस, गाने में दिखी 'रॉकी-रानी' की गजब केमिस्ट्री

 
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक निगम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फैंस के सवालों को देखते हुए सिद्धार्थ ने कुछ घंटों बाद एक नोट पोस्ट किया और साझा किया कि अभिषेक को वायरल इंफेक्शन हो गया है। मामला ज्यादा गंभीर नहीं है। सिद्धार्थ ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘आप सभी लोग प्लीज चिंता मत करो यह सिर्फ एक वायरल इंफेक्शन है। डेंगू या मलेरिया नहीं। आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे और हां, वायरल इंफेक्शन हर जगह हैं। इसलिए अपना भी ख्याल रखें।’ 

Celebs: इन सितारों ने किया है अंगदान का वादा, कोई अपनी आंखें तो कोई बोन मैरो करेगा दान

4 of 5
अभिषेक निगम - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ की पोस्ट के कुछ समय के बाद अभिषेक निगम ने भी अपने फैंस के लिए एक छोटा सा अपडेट देने के लिए अपने सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी पोस्ट की और लिखा, ‘तीन दिनों के बाद अच्छी और शांतिपूर्ण नींद आई। इसलिए, मेरे लिए आज की सुबह सच में एक अच्छी सुबह है।’ अभिनेता का यह पोस्ट देखकर उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शीजान, अभिषेक निगम - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सिद्धार्थ ने इस साल सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दूसरी ओर, अभिषेक को हाल ही में ‘अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में देखा गया था , जहां उन्होंने मुख्य भूमिका निभाने के लिए शीजान खान की जगह ली थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें