हाल ही में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने मुंबई में प्रॉपर्टीज खरीदी हैं। इनमें से कुछ ने तो अपने रहने के लिए फ्लैट खरीदे हैं, तो कुछ ने कारोबार के लिए किराए पर प्रॉपर्टी ली है। जिन लोगों ने प्रॉपर्टी खरीदी हैं उनमें वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान और अमृता सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 6
वरण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
वरुण धवन
वरुध धवन और उनके परिवार ने 86.92 करोड़ रुपये में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने मुंबई के जुहू में अपनी बीवी नताशा धवन के साथ मिलकर इसे खरीदा है। उनका अपार्टमेंट 7वें माले पर है।
विज्ञापन
3 of 6
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने अपने पिता शक्ति कपूर के साथ मिलकर मुंबई में 6.24 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने यह अपार्टमेंट 13 जनवरी 2025 को खरीदा था। यह अपार्टमेंट मुंबई के पिरामल महालक्ष्मी साउथ टावर में है।
4 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्टा ने हाल ही में प्रोडक्शन कंपनी 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन' के लिए मुंबई में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इस अपार्टमेंट का किराया 9 लाख रुपये महीने है। यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा इलाके में मौजूद पाली हिल इलाके में वास्तु बिल्डिंग की छठवें महले पर है।
विज्ञापन
5 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने भी एक अपार्टमेंट लीज पर लिया है। शाहरुख खान ने पाली हिल एरिया में 8.67 करोड़ रुपये में अपार्टमेंट किराए पर लिया है। शाहरुख ने एक डुप्लेक्स एक्टर प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और दूसरा डुप्लेक्स फिल्म निर्माता वाशु भगनानी से लिया है।
अमृता सिंह
एक्टर सैफ अली खान की पूर्व पत्नी और अभिनेत्री अमृता सिंह ने मुंबई के जुहू में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने 22.26 करोड़ रुपयों में मुंबई के अंधेरी वेस्ट में अपार्टमेंट खरीदा है।