बॉलीवुड के सुपर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा के जन्म के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस भी रणबीर और आलिया के पैरेंट्स बनने से बेहद खुश हैं और उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। माता-पिता बनने के बाद रणबीर और आलिया ने मीडिया से थोड़ी दूरी बना ली थी, लेकिन कपल ने हाल ही में मीडियाकर्मियों से मुलाकात की। साथ ही, उनसे अनुरोध किया कि वे उनकी बेटी राहा कपूर की तस्वीरें क्लिक न करें।