15 अगस्त 2024 को अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म से अभिनेता को काफी उम्मीदे हैं, क्योंकि इसके पहले की कई फिल्में फ्लॉप रही हैं। वहीं, इस फिल्म के साथ राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ भी रिलीज हुई है। ये दोनों फिल्में अक्षय की इस फिल्म के लिए मुश्किल पैदा कर सकती हैं। अक्षय कुमार अपने एक्शन और कॉमेडी के लिए मशहूर हैं। आज हम उनकी उन कॉमेडी फिल्मों के बारे में जानेंगे जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तो आग लगाई ही, साथ ही साथ उनके अभिनय को भी दर्शकों ने खूब सराहा। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?
मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी
अक्षय कुमार और जूही चावला की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसने साल 1997 में सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और हिट साबित हुई। इस फिल्में में अक्षय की कॉमेडी को बहुत पसंद किया गया था। साथ ही अक्षय और जूही की केमेस्ट्री भी कमाल की थी। Pragya Jaiswal: कौन हैं 'खेल खेल में' नजर आईं प्रज्ञा जायसवाल, अक्षय के अलावा किन स्टार्स के साथ किया है काम
विज्ञापन
3 of 7
फिर हेरा फेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिर हेरा फेरी
‘फिर हेरा फेरी’ बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने कॉमेडी का ऐसा डोज दिया कि लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। सिनेमाघरों में इसने ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आएं। यह फिल्म अपने दौर की सुपरहिट फिल्म थी।
4 of 7
भूल भूलैया
- फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया
अक्षय कुमार की बेहतरी कॉमेडी फिल्मों में से एक है ‘भूल भुलैया’, इस फिल्म ने साल 2007 में सिनेमाघरों में दस्तक दी और लोगों के दिलो पर छा गई। फिल्म में अक्षय ने शानदार अभिनय और कॉमिक टाइमिंग का प्रदर्शन किया, जिसके चलते यह फिल्म सदाबहार कॉमेडी फिल्म बन गई। बता दें कि बॉक्स आफिस पर ‘भूल भुलैया’ सुपरहिट साबित हुई।
विज्ञापन
5 of 7
हाउसफुल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाउसफुल
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। यह फिल्म सुपहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख ने इसमें शानदार कॉमेडी का तड़का दिया है। इसका निर्देशन साजिद खान ने किया है।
विज्ञापन
6 of 7
खिलाड़ी 786
- फोटो : सोशल मीडिया
खिलाड़ी 786
‘खिलाड़ी 786’ को साल 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस फिल्म में अक्षय के एक्शन और कॉमेडी का कॉकटेल लोगों को खूब पसंद आया। फिल्म ने बॉक्श आफिर पर धूआंधार प्रदर्शन किया और सुपरहिट साबित हुई।