फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Name Change: अक्षय कुमार से लेकर शिल्पा शेट्टी तक इन सितारों ने बदले अपने नाम, इंडस्ट्री में खूब कमाया नाम

Thu, 20 Mar 2025 01:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Name Change: अक्षय कुमार से लेकर शिप्पा शेट्टी तक कई ऐसे सितारें हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में आने से पहले अपने नाम बदले हैं। आज ये बॉलीवुड का मशहूर चेहरा हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सितारों ने बदले नाम - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
बॉलीवुड के कई सितारों ने बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले अपने नाम बदले हैं। इन लोगों ने या तो अपनी किस्मत पर भरोसा करके ऐसा किया या फिर इन्होंने इंडस्ट्री में खुद को अलग दिखाने की वजह से ऐसा किया। अक्षय कुमार से लेकर शिल्पा शेट्टी तक कई मशहूर हस्तियों ने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपने नए नाम हासिल किए।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- @akshaykumar
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का नाम पहले राजीव हरी ओम बिरला था। लेकिन उन्होंने 1987 में आई फिल्म 'आज' में अदाकारी करने के बाद अपना नाम बदल लिया।
विज्ञापन

3 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी ने 2014 में एक्टिंग में डेब्यू करने से पहले ही अपना नाम आलिया से कियारा कर लिया। बॉलीवुड में पहले से ही आलिया नाम का एक मशहूर चेहरा था।

4 of 6
अजय देवगन ने की एआई कंपनी की घोषणा - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन
अजय देवगन का असली नाम विशाल वीर देवगन था। अजय देवगन ने इसलिए अपना नाम बदल लिया, ताकि लोगों को उनके नाम में कोई कंफ्यूजन न हो क्योंकि जिस वक्त अजय देवगन इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे थे उसी वक्त विशाल नाम का एक दूसरा कलाकार इंडस्ट्री में एंट्री करने वाला था।
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंंस्टाग्राम-@theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने एक ज्योतिषि की बात मानी इसलिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का नाम पहले अश्विनी शेट्टी था। शिल्पा ने मॉडलिंग और एक्टिंग में नाम कमाने के लिए ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम- @tigerjackieshroff
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ का नाम पहले हेमंत श्रॉफ था। लोग उन्हें प्यार से टाइगर बुलाते थे। जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा तो उन्होंने अपने उपनाम को असली नाम के तौर पर अपना लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें