हाउसफुल 5
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्काई फोर्स रह गई पीछे
इसी साल देशभक्ति से भरी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 112.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि शुरुआत में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था, लेकिन हफ्तों बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। तीन हफ्तों तक थिएटर में टिकने के बाद फिल्म ने अपने रन को यहीं समाप्त किया।
एक तरफ देशभक्ति, दूसरी तरफ कॉमेडी
अक्षय की दोनों फिल्मों ने अलग-अलग जॉनर में दर्शकों को लुभाया। ‘स्काई फोर्स’ जहां एक गंभीर और देशभक्ति से भरी फिल्म थी, वहीं ‘हाउसफुल 5’ ने अपनी मस्ती, बड़े स्टारकास्ट और पिछले चार हिट पार्ट्स की लोकप्रियता के दम पर दर्शकों को खूब हंसाया। ये भी एक दिलचस्प बात है कि दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों के दो अलग-अलग वर्गों को टारगेट किया, और दोनों ही हिट साबित हुईं।