फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akansha Ranjan Kapoor: कौन हैं आकांक्षा रंजन कपूर? अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में किया वोट, आलिया से है खास नाता

Wed, 06 Nov 2024 11:46 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akansha Ranjan Kapoor: अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने प्रशंसकों  को तब हैरान कर दिया जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अमेरिकी चुनाव में वोट करने की स्टोरी साझा की। आइए जानते हैं कौन हैं आकांक्षा रंजन कपूर?
विज्ञापन
1 of 5
आकांक्षा रंजन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @akansharanjankapoor
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव चल रहा है। इस बीच भारत में भी इसकी चर्चा खूब है। 31 वर्षीय आकांक्षा रंजन कपूर उन लाखों अमेरिकियों में शामिल थीं, जो  मंगलवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति का चुनाव में मतदान के लिए पहुंचे। मुंबई की रहने वाली आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने फॉलोअर्स को यह घोषणा करके चौंका दिया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आकांक्षा रंजन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @akansharanjankapoor
प्रशंसकों को किया हैरान
आकांक्षा रंजन कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की, जिसमें उन्हें “मैंने मतदान किया” बैज पहने हुए दिखाया गया है। स्टोरी पर कमला हैरिस स्टिकर से पता चलता है कि उन्होंने डेमोक्रेट को वोट दिया है। मुंबई में रहने वाली आकांक्षा रंजन कपूर के अमेरिकी नागरिक होने की जानकारी पाकर कई इंटरनेट यूजर हैरान रह गए। 
Spirit: प्रभास के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म स्पिरिट, जानिए पूरी डिटेल

 
विज्ञापन

3 of 5
आकांक्षा रंजन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @akansharanjankapoor
सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेडिट की एक पोस्ट में लिखा था, “आकांक्षा रंजन कपूर अमेरिकी नागरिक हैं?” जिस पर दर्जनों हैरान करने वाले कमेंट आए हैं। इस पोस्ट में भारत में रहने वाली कई मशहूर हस्तियों के उदाहरण भी थे, जिनके पास दूसरे देशों की नागरिकता है। 

 

4 of 5
आकांक्षा रंजन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @akansharanjankapoor
कौन हैं आकांक्षा रंजन कपूर 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा रंजन कपूर आलिया भट्ट की करीबी दोस्त हैं। माना जाता है कि दोनों ने स्कूल में एक साथ पढ़ाई की है। आकांक्षा रंजन कपूर अभिनेता-निर्देशक शशि रंजन और उनकी पत्नी अनु रंजन की बेटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके विकिपीडिया पेज पर बताया गया है कि उनका जन्म मुंबई में हुआ था और उन्होंने जमनाबाई नरसी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। आकांक्षा रंजन कपूर  2020 की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘गिल्टी’ में नजर आईं। उन्होंने नेटफ्लिक्स फिल्म ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ में भी भूमिका निभाई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आकांक्षा रंजन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @akansharanjankapoor
दिवाली पार्टी में आई थीं नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में आकांक्षा रंजन कपूर को मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में देखा गया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह फैशन पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। 
Ramayana First Poster Out: रामायण का पहला पोस्टर जारी, रणबीर कपूर-साई की फिल्म दो भागों में इस साल होगी रिलीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें