रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
अनिल कपूर ने न केवल इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, बल्कि पहला क्लैप बजाकर फिल्म की शूटिंग की शुरुआत भी की। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं भी दीं। इससे पहले अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उत्साह से एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी स्क्रिप्ट दिखाई दे रही थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे पसंदीदा सेट पर वापस, दे दे प्यार दे 2 शुरू हुई।'