Aishwarya Rai Cannes Look: ऐश्वर्या राय वो अभिनेत्री हैं जिन्होंने पिछले कई सालों से कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा है। वो 2002 से लगभग हर बार ही कान की रेड कार्पेट पर उतरी हैं। देखते हैं ऐश्वर्या के कान के अलग-अलग लुक्स।
78वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जहां दुनियाभर की हस्तियां शिरकत कर रही हैं और अपने लुक्स का जलवा बिखेर रही हैं। भारत से बॉलीवुड की भी कई हस्तियां कान के 78वें आयोजन में रेड कार्पेट पर पहुंच रही हैं। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को भी कान में पहुंचना है। वैसे ऐश्वर्या इससे पहले भी कई बार कान में शिरकत कर चुकी हैं। ऐश्वर्या साल 2002 में पहली बार कान का हिस्सा बनी थीं। उसके से वो 2024 तक लगभग हर बार कान में एक अलग लुक में नजर आई हैं। उनका लुक हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। जानते हैं ऐश्वर्या के कान के कुछ फेमस लुक्स के बारे में।
विज्ञापन
2 of 18
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
2002 में साड़ी में किया था कान में डेब्यू
साल 2002 में ऐश्वर्या राय पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं। अपने डेब्यू में ऐश्वर्या भारतीय परिधान साड़ी में कान में पहुंची थीं। पीले रंग की साड़ी के साथ गोल्डन ज्वेलरी में ऐश्वर्या की सादगी ने सबका दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
3 of 18
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
2004
साल 2004 में ऐश्वर्या राय सिजलिंग व्हाइट कलर के शिमर गाउन में कान के रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। उनका ये लुक भी काफी चर्चा में रहा था।
4 of 18
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
2005
2005 में ऐश्वर्या राय दो अलग-अलग लुक में रेड कार्पेट पर नजर आई थीं। एक बार वो अरमानी फ्लोरल प्रिंटेड गाउन में दिखी थीं। जबकि दूसरी बार ऐश्वर्या काले रंग की डीप नेक वाली ड्रेस में रेड कार्पेट पर उतरी थीं। अपने दोनों ही लुक्स में ऐश्वर्या ने काफी तारीफें बटोरी थीं।
विज्ञापन
5 of 18
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
2006
ऐश्वर्या ने साल 2006 में एक बार फिर कान में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा था। इस बार वो ब्लू एली साब गाउन लुक में नजर आई थीं। नेवी ब्लू रंग के ऑफ शोल्डर गाउन के साथ उनके यूनिक गले के पीस ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे।
विज्ञापन
6 of 18
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
2007
साल 2007 में शादी के बाद ऐश्वर्या पति अभिषेक के साथ रेड कार्पेट पर उतरी थीं। इस बार ऐश्वर्या सफेद रंग के गाउन में नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने गले में डायमंड नेकलेस पहना था।
विज्ञापन
7 of 18
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
2008
साल 2008 में ऐश्वर्या एक बार फिर पति अभिषेक के साथ कान में पहुंची थीं। इस दौरान वो तीन अलग-अलग लुक में नजर आई थीं। एक बार वो पिंक कट गाउन में दिखी थीं। तो वहीं एक बार ब्लैक और एक बार व्हाइट ड्रेस में ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा था।
8 of 18
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
2009
2009 में ऐश्वर्या वन साइडेड ऑफ शोल्डर रफल व्हाइट गाउन में रेड कार्पेट पर उतरी थीं।
9 of 18
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
2010
2010 में ऐश्वर्या राय चार अलग-अलग लुक्स में नजर आई थीं। एक बार वो ब्लुइश एली साब ब्लू गाउन के साथ न्यूड मेकअप में दिखी थीं। तो वहीं ब्लैक फिश कट अरमानी प्राइव गाउन में उन्होंने हैवी मेकअप किया था। इसके बाद वो पर्पल कलर के गुची में नजर आई थीं। वहीं इस साल वो सब्यासाची की डिजाइनर साड़ी में भी दिखी थीं।
10 of 18
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
2011
2011 में ऐश्वर्या व्हाइट और ब्लू रंग के अरमानी प्राइव आउटफिट में नजर आईं। दूसरे लुक में उन्होंने एली साब गाउन का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था।
11 of 18
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
2012
2012 में ऐश्वर्या ब्लैक कलर के शिमरी गाउन में नजर आई थीं।
12 of 18
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
2014
साल 2014 में ऐश्वर्या राय गोल्ड एम्बेलिशड गाउन में रेड कार्पेट पर उतरी थीं।
13 of 18
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
2016
ऐश्वर्या के 2016 के लुक की काफी आलोचना हुई थी। इस बार वो पिंक कलर के प्रिंटेड गाउन में नजर आई थीं। लेकिन उनकी पर्पल कलर की लिप्स्टिक के चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
14 of 18
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
2017
2017 में ऐश्वर्या राय बच्चन ब्लू रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आई थीं। इसके साथ उन्होंने न्यूड मेकअप और डार्क लिपस्टिक लगाई थी।
15 of 18
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
2018
साल 2018 में ऐश्वर्या पर्पल रंग के प्रिंटेड गाउन में रेड कार्पेट पर उतरी थीं। जो बटरफ्लाई मेटामोरफोसिस से इंस्पायर था।
16 of 18
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
2019
2019 के 72वें कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने व्हाइट रंग का गाउन पहना था। जिस पर ओवरलुक फैदर था। उनके इस लुक की आलोचना हुई थी।
17 of 18
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
2023
ऐश्वर्या राय का 2023 का लुक भी लोगों को पसंद नहीं आया था। इस बार वो ब्लैक एंड गोल्डन रंग के गाउन में रेड कार्पेट पर उतरी थीं। जिसमें ब्लैक बो बना हुआ था।