फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी योद्धा तो कभी प्रेमी बने रणवीर सिंह, 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले डालिए उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस पर एक नजर

Sat, 14 Mar 2026 05:01 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh's Characters: अपने करियर में रणवीर सिंह ने स्क्रीन पर लगातार खुद को नए अंदाज में पेश किया है। उन्होंने योद्धाओं से लेकर प्रेमियों तक के किरदार को निभाया है। जल्द ही वह 'धुरंधर 2' में अपने अभिनय का जादू दिखाएंगे। इससे पहले आइए एक नजर डालते हैं उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस पर।
विज्ञापन
1 of 7
रणवीर सिंह के किरदार - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' रिलीज हुई। इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाब रही। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा का किरदार निभाया था। अब इस फिल्म का अगला पार्ट 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने वाला है। इसे लेकर फैंस उत्साहित हैं। इसमें वह हमजा के किरदार में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको रणवीर सिंह की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें उन्होंने यादगार किरदार निभाए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
गोलियों की रासलीला राम-लीला  - फोटो : सोशल मीडिया
गोलियों की रासलीला राम-लीला- 2013
फिल्म 'राम-लीला' में रणवीर सिंह ने राम का किरदार निभाया। यह उनके करियर की शुरुआती कामयाब परफॉर्मेंस में से एक थी। राम का किरदार निभाते हुए उन्होंने रोमांस और जोश से भरा एक शानदार परफॉर्मेंस दिया। दीपिका पादुकोण के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री खूब जमी। इस प्रेम कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन

3 of 7
बाजीराव मस्तानी - फोटो : फोटो- यूट्यूब
बाजीराव मस्तानी- 2015
'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह ने महान मराठा सेनापति पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया। इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने अपने शरीर में बदलाव किए। उन्होंने मराठी भाषा पर महारत हासिल करने के लिए मेहनत की। रणवीर ने बाजीराव की योद्धा वाली छवि को पर्दे पर उतारा। उनकी लगन की वजह से इस किरदार को खूब पसंद किया गया।

4 of 7
पद्मावत - फोटो : सोशल मीडिया
पद्मावत- 2018
रणवीर सिंह ने फिल्म 'पद्मावत' में सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया। इसमें वह एक खलनायक के तौर पर नजर आए। अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए। अपनी आवाज, बॉडी लैंग्वेज से और डरावनी स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से वह पूरी तरह से बेरहम शासक के तौर पर नजर आए। उनके अभिनय ने इस किरदार को यादगार बनाया।
विज्ञापन

5 of 7
गली बॉय - फोटो : सोशल मीडिया
गली बॉय- 2019
'गली बॉय' में, रणवीर सिंह ने मुराद का किरदार निभाया। यह किरदार मुंबई के धारावी का एक युवा सपने देखने वाला लड़का है, जिसे रैप के जरिए पहचान मिलती है। इस किरदार को निभाने के लिए रणवीर ने रैप की ट्रेनिंग ली। जमीन से जुड़े उनके इस किरदार ने दर्शकों और समीक्षकों के दिलों को छूआ। आलिया के साथ उनकी केमिस्ट्री भी खूब जमी।
विज्ञापन

6 of 7
83 - फोटो : सोशल मीडिया
83- 2021
रणवीर सिंह ने फिल्म ‘83’ में भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभाकर फैंस और क्रिकेट प्रेमियों को प्रभावित किया। देव के बोलने के अनोखे अंदाज की नकल करने से लेकर उनके बॉलिंग एक्शन को हूबहू उतारने तक, रणवीर ने हर छोटी बात पर बारीकी से काम किया। उनकी इस परफॉर्मेंस ने भारत की 1983 के ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत को खूबसूरती से पर्दे पर उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 2023
इस फिल्म में रणवीर सिंह ने रॉकी रंधावा का किरदार निभाया। उनका यह किरदार जोर-शोर वाला था। कॉमिक टाइमिंग, रंगीन मिजाज और भावनात्मक गहराइ वाले इस किरदार में उन्होंने जान डाल दी। रणवीर ने यह साबित कर दिया कि वे दिल को छू लेने वाले अभिनय का मेल आसानी से कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें