फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ikkis Cast: अगस्त्य नंदा से लेकर धर्मेंद्र तक, जानें 'इक्कीस' में किस कलाकार ने निभाया कौन सा किरदार

Thu, 01 Jan 2026 04:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ikkis Star Cast: फिल्म 'इक्कीस' की काफी तारीफ हो रही है। ऐसे में हम आपको धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म की स्टारकास्ट से मिलवा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 10
अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत - फोटो : यूट्यूब
श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'इक्कीस' लोगों का दिल जीत रही है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित यह फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। वह भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान, परमवीर चक्र पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे। फिल्म में बसंतर की लड़ाई को दिखाया गया है, जिसमें अरुण खेत्रपाल सिर्फ 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे। रिलीज के बाद दर्शक फिल्म पर अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। ऐसे में हम आपको इस फिल्म की स्टारकास्ट से मिलवा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
अगस्त्य नंदा - फोटो : यूट्यूब
अगस्त्य नंदा
अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने फिल्म 'इक्कीस' में अहम किरदार निभाया है। वह इस फिल्म में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है। अरुण खेत्रपाल सिर्फ 21 साल के थे जब उन्होंने बसंतर की लड़ाई में अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

3 of 10
धर्मेंद्र - फोटो : यूट्यूब
धर्मेंद्र
फिल्म 'इक्कीस' अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद रिलीज होने वाली फिल्म है। इसमें धर्मेंद्र ने ब्रिगेडियर एम.एल. खेत्रपाल का रोल निभाया है, जो अरुण खेत्रपाल के पिता हैं।

Ikkis X Review: 'इक्कीस' देखने के बाद यूजर्स ने दिए रिएक्शन, धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को लेकर कही ये बात

4 of 10
जयदीप अहलावत - फोटो : यूट्यूब
जयदीप अहलावत
जयदीप अहलावत ने 'इक्कीस' में खास रोल निभाया है। उनके किरदार को पहले सिर्फ नसीर के तौर पर पेश किया जाता है। कहानी के आखिर में पता चलता है कि नसीर असल में ब्रिगेडियर ख्वाजा मोहम्मद नसीर हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
सिमर भाटिया - फोटो : यूट्यूब
सिमर भाटिया
सिमर भाटिया ने फिल्म में अरुण खेत्रपाल की प्रेमिका किरण कोचर का किरदार निभाया है। अरुण खेत्रपाल का रोल अगस्त्य नंदा ने निभाया है। सिमर भाटिया ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
विज्ञापन

6 of 10
विवान शाह - फोटो : यूट्यूब
विवान शाह
विवान शाह अरुण खेत्रपाल के साथी अधिकारी और सहयोगी कैप्टन विजेंदर मल्होत्रा की भूमिका में हैं। 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान दोनों साथ-साथ लड़े थे।
विज्ञापन

7 of 10
सिकंदर खेर - फोटो : यूट्यूब
सिकंदर खेर
सिकंदर खेर आईएस सगत सिंह के रोल में हैं, जो एक सीनियर फील्ड ऑफिसर हैं और रेजिमेंट की रीढ़ की हड्डी हैं। उनके किरदार को युवा सैनिक अपना आदर्श मानते हैं।

8 of 10
दीपक डोबरियाल - फोटो : यूट्यूब
दीपक डोबरियाल
दीपक डोबरियाल ने फिल्म में जहांगीर का किरदार निभाया है। उन्होंने ब्रिगेडियर एमएल खेत्रपाल के दोस्त का किरदार निभाया है।

9 of 10
राहुल देव - फोटो : यूट्यूब
राहुल देव
फिल्म में राहुल देव ने लेफ्टिनेंट कर्नल हनुत सिंह का रोल निभाया है, जिन्हें बाद में लेफ्टिनेंट जनरल हनुत सिंह के नाम से जाना गया। उन्हें अरुण खेत्रपाल के कमांडिंग ऑफिसर के तौर पर दिखाया गया है।
विज्ञापन

10 of 10
असरानी - फोटो : यूट्यूब
असरानी
फिल्म में असरानी भी नजर आए हैं, जिन्होंने मिस्टर असगर का किरदार निभाया है। यह आखिरी फिल्म है जिसमें असरानी और धर्मेंद्र एक साथ नजर आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें