फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Narayan Birthday: बचपन से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं आदित्य नारायण, 2023 में लिया था डिजिटल ब्रेक

Tue, 06 Aug 2024 08:14 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायक और टीवी होस्ट आदित्य नारायण आज 37 साल के हो गए हैं। आदित्य मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे हैं। उनका जन्म 06 अगस्त, 1987 को मुंबई में हुआ था। आदित्य ने बतौर बाल कलाकार कई फिल्मों में काम किया था। वो शाहरुख खान और महिमा चौधरी की फिल्म 'परदेस' और सलमान खान की 'जब प्यार किसी से होता है' में नजर आए थे। आदित्य बचपन में कई फिल्मी गाने भी गा चुके हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम @adityanarayan_fp

2 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम @adityanarayan_fp
आदित्य ने केवल संगीत की दुनिया में ही नाम नहीं कमाया है, बल्कि लोग उन्हें टीवी होस्ट के रूप में भी पसंद करते हैं। आदित्य 'एक्स फैक्टर' और 'सा रे गा मा पा' को होस्ट कर चुके हैं। उन्होंने 'सा रे गा मा पा चैलेंज 9' को अच्छे से होस्ट किया था, जिसके बाद उन्हें 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' को भी होस्ट करने का मौका मिला था, जो साल 2015 में आया था। इसके बाद उन्होंने 2016 में फिर से 'सा रे गा मा पा' को होस्ट किया और फिर अगले साल 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के छठें सीजन और 2018 में 'सा रे गा मा पा' को होस्ट किया। इसके अलाव वो 'खतरों के खिलाड़ी 9' के प्रतिभागी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम @adityanarayan_fp
आदित्य के गीतों की बात करें तो इसमें कभी ना कभी तो, मैं निकला गड्डी लेके, दुआ में याद रखना, चाहता दिल तुमको, तेरी दिल्लगी में, मेरा नाम कीजिए, तेरे बिन दिल ये मेरा, यारा और मैं डूबा रहूं समेत कई गानें शामिल हैं। आदित्य जब छोटे थे तो उन्होंने रंगीला रे, अकेले हम अकेले तुम, मेरा मुल्क मेरा देश, लड़की दीवानी लड़का दीवाना, कट्टी बट्टी, आई लव माय इंडिया, होटल मोबाइल, है नाजुक नाजुक हल्की, पिकनिक में हो गया, कहीं आग लगे लग जाए और चुपड़ी चाची समेत कई गानों में अपनी आवाज दी थी।

4 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम @adityanarayan_fp
टीवी शो के होस्ट के तौर पर माहौल बना देने वाले आदित्य नारायण ने साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'शापित' से मुख्य कलाकार के तौर पर डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने गाने भी गाए थे। शापित' के अलावा उन्होंने 2018 में आई '22 डेज' में भी काम किया था। अभिनेता के तौर पर आदित्य का करियर चल नहीं पाया। 

Aryan Khan: कथित गर्लफ्रेंड लैरिसा बोन्सी के साथ आर्यन खान ने की पार्टी! बहन सुहाना खान भी दिखीं साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : इंस्टाग्राम @adityanarayan_fp
साल 2020 में आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल से शादी की थी। दोनों एक बेटी के माता-पिता हैं, जिसका नाम त्विषा नारायण है, जो काफी अलग है। आदित्य 2023 में तब चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने डिजिटल ब्रेक लेने का एलान किया था और अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सारी पोस्ट डिलीट कर दी थी।

Farah Khan: 'उनके मन में किसी के लिए कोई कड़वाहट नहीं थी', मां को याद कर भावुक हुईं फराह, साझा किया नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें