फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Love Affairs: ये हसीनाएं रह चुकी हैं सलमान खान की जान, शामिल हैं पांच अभिनेत्रियों के नाम

Wed, 23 Oct 2024 11:25 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है सलमान खान का नाम - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान ने भले ही अब तक शादी ना की हो, लेकिन उनके अफेयर के चर्चे कई अभिनेत्रियों के साथ रह चुके हैं। अभिनेता का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। हाल ही में उनकी पूर्व-प्रेमिका सोमी अली उनके बचाव में उतरीं। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद वह सामने आईं। आइए जानते हैं सलमान खान का नाम किन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है?

 
विज्ञापन

2 of 6
संगीता बिजलानी - फोटो : इंस्टाग्राम @sangeetabijlani9
संगीता बिजलानी
80 के दशक के अंत में सलमान खान और संगीता बिजलानी का नाम जुड़ चुका है। दोनों के प्यार के चर्चे चारों तरफ थे। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं। अंत में सलमान और संगीता एक-दूसरे से अलग हो गए, लेकिन आज भी वह एक अच्छे दोस्त हैं और दोनों एक-दूजे का सम्मान करते हैं।
ये 8 सितारे हैं सलमान खान के जिगरी यार, भाईजान पर छिड़कते हैं जान

 
विज्ञापन

3 of 6
सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम @realsomyali
सोमी अली
सलमान खान ने प्यार में सरहदें भी पार कर दी। उनके प्यार के चर्चे पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली के साथ भी खूब उड़े। 90 के दशक में दोनों का प्यार परवान चढ़ा। हालांकि, कुछ दिनों बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए

 

4 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय और सलमान खान के प्यार के चर्चे तो बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। शायद ही कोई ऐसा हो जो उन दोनों के बारे में ना जानता हो। सलमान खान और ऐश्वर्या की नजदीकियों  को सबसे गहरा माना जाता है। हालांकि, इन दोनों का भी साथ ज्यादा दिनों तक नहीं रहा।

 
विज्ञापन

5 of 6
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
कैटरीना कैफ
सलमान खान और कैटरीना कैफ के रिश्ते ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। वह दोनों आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, इन दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा एक अच्छी दोस्ती का रिश्ता ही बताया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूलिया वंतूर - फोटो : इंस्टाग्राम @vanturiulia
यूलिया वंतूर
सलमान खान और यूलिया वंतूर की डेटिंग की खबरें भी खूब उड़ीं। दोनों को कई बार एक साथ भी देखा गया। यूलिया को सलमान के परिवार के साथ भी कई बार स्पॉट किया गया था। हालांकि, अब दोनों एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं।
Zeenat Aman: जीनत अमान को कैसे मिली थी सत्यम शिवम सुंदरम, पोस्ट में सुनाया दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें