ओटीटी का क्रेज दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई बड़े सितारे भी ओटीटी की तरफ अपना रुख मोड़ रहे हैं। दर्शक सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर भी फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ उठाते हैं। ओटीटी की दुनिया में बॉलीवुड की कई हसीनाएं भी अपने शानदार अभिनय के झंडे गाढ़ चुकी हैं। इन अभिनेत्रियों ने ओटीटी पर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। ओटीटी की दुनिया ंमें इन अदाकाराओं ने खूब नाम कमाया है, इनके अभिनय को देख लोग इनकी सराहना किए बिना नहीं रह पाए हैं। तो आइए जानते हैं, उन अभिनेत्रियों के बारे में जो ओटीटी पर झंडे गाड़ चुकीं हैं।