Actresses Become Famous with Debut Films: फिल्म 'सैयारा' में अहान पांडे के अपोजिट अनीत पड्डा नजर आई हैं। इस फिल्म के जरिए वे छा गई हैं। उनसे पहले और भी कई अदाकाराओं की डेब्यू फिल्म ने सफलता हासिल की। जानिए
फिल्म 'सैयारा' के जरिए अनीत पड्डा ने एक्टिंग डेब्यू किया है। हालांकि अनीत पड्ढा इससे पहले भी फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में छोटे से रोल में नजर आ चुकी हैं, लेकिन बतौर लीड एक्ट्रेस ‘सैयारा’ उनकी डेब्यू फिल्म है। अपनी अदाकारी और लुक के जरिए उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और 300 करोड़ी क्लब में एंट्री ले चुकी है। अनीत पड्डा ने पहले और भी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने डेब्यू फिल्म के साथ ही सफल पारी शुरू की। जानते हैं....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
फिल्म 'कहो ना प्यार है' के एक सीन में ऋतिक-अमीषा पटेल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमीषा पटेल
अमीषा पटेल ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू किया था। इसी फिल्म के जरिए ऋतिक रोशन ने भी एक्टिंग डेब्यू किया। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए दोनों सितारे छा गए। इसी तरह साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' के जरिए ग्रेसी सिंह ने डेब्यू किया। उन्हें भी काफी लोकप्रियता मिली। हालांकि, फिलहाल वे लाइमलाइट से दूर हैं।
विज्ञापन
3 of 6
'ओम शांति ओम'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। उन्होंने साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' से डेब्यू किया। पहली ही फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया। फिल्म हिट रही। साथ ही दीपिका को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
4 of 6
रब ने बना दी जोड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी सफल फिल्म से डेब्यू किया और पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गईं। उन्होंने साल 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू किया था। इसमें वे शाहरुख खान के साथ नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 6
दम लगा के हईशा
- फोटो : इंस्टाग्राम
भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर की डेब्यू फिल्म 'दम लगा के हईशा' (2015) है। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना कई किलो वजन बढ़ाया था। भूमि ने डेब्यू के साथ ही अपनी अलग पहचान बनाई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। भूमि के साथ फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आए।
नितांशी गोयल
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' के जरिए नितांशी गोयल ने डेब्यू किया। पहली ही फिल्म में अपने अभिनय और मासूमियत से उन्होंने दर्शकों को दीवाना बना लिया। फिल्म 'लापता लेडीज' का नामांकन तो ऑस्कर के लिए भी किया गया था। फिल्म को देश ही नहीं, विदेशों में भी खूब प्यार मिला।