बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेता और अभिनेत्रियों की जोड़ियां फैंस को खूब पसंद आती हैं। फिल्म के हीरो और हीरोइन के बीच की केमेस्ट्री देख दर्शक भी उनके दीवाने हो जाते हैं और पर्दे पर वे जोड़ियां सुपरहिट साबित हो जाती हैं। इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने जमाने में कई सुपरस्टार्स के साथ जोड़ियां बनाई और वे दर्शकों को पसंद भी आईं। इतना ही नहीं, कई अभिनेत्रियों ने उन अभिनेताओं के बेटों के साथ भी जोड़ी बनाकर दर्शको का दिल जीता। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने पर्दे पर पिता और पुत्र दोनों के साथ रोमांटिक भूमिका निभाई हैं।