शबाना आजमी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी का। शबाना सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली दिग्गज अभिनेत्री हैं। उन्होंने पांच बार यह सम्मान प्राप्त किया है। शबाना ने 1975, 1983, 1984, 1985 और 2000 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में पुरस्कार जीते हैं। उन्हें 'अंकुर', 'अर्थ', 'पार', 'खानधार' और 'गॉडमदर' जैसी फिल्मों के लिए ये पुरस्कार मिले हैं।