फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress: निर्देशकों के प्यार में पड़ीं ये टीवी हसीनाएं, सेट से सात फेरे तक का तय किया सफर

Fri, 05 Jul 2024 03:11 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी के सेट पर न सिर्फ अभिनेता और अभिनेत्रियों के बीच मे इश्क के पेंच लड़े हैं, बल्कि अभिनेत्रियों और निर्देशकों की जोड़ी भी बन चुकी है। जी हां टीवी की कई हसीनाएं निर्देशकों पर दिल हार बैठी और बाद में इन्होंने शादी भी रचा ली। 
विज्ञापन
1 of 5
टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
सेट पर जोड़ियां बनना कोई नई बात नहीं है। कई बॉलीवुड सितारे फिल्मों के सेट पर दिल हारने के बाद एक-दूसरे से शादी कर चुकी हैं। ऐसा सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं है, बल्कि कई टीवी धारावाहिकों के सेट पर भी सितारों की जोड़ियां बन चुकी हैं। टीवी के सेट पर न सिर्फ अभिनेता और अभिनेत्रियों के बीच मे इश्क के पेंच लड़े हैं, बल्कि अभिनेत्रियों और निर्देशकों की जोड़ी भी बन चुकी है। जी हां टीवी की कई हसीनाएं निर्देशकों पर दिल हार बैठी और बाद में इन्होंने शादी भी रचा ली। तो चलिए जानते हैं इन हसीनाओं के बारे में....
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका सिंह
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका सिंह का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। दीपिका को सीरीयल 'दीया और बाती हम' से घर-घर में पहचान मिली थी। इसी शो के बाद उन्होंने शादी रचा ली थी। दीपिका ने शो के डायरेक्टर रोहित गोयल के साथ शादी रचाई है। दोनों को सेट पर एक-दूसरे के साथ काम करते हुए प्यार हो गया था। बाद में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
ज्योत्सना चंदोला - फोटो : इंस्टाग्राम
ज्योत्सना चंदोला
अभिनेत्री ज्योत्सना चंदोला का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ज्योत्सना चंदोला कई टीवी सीरीयल में अपने शानदार अभिनय के जलवा बिखेर चुकी हैं। ज्योत्सना को 'ससुराल सिमर का' के उनके किरदार के लिए काफी प्रशंसा मिली थी। उन्होंने इसी शो के निर्देशक नितेश के साथ शादी रचाई। दोनों को शो के सेट पर प्यार हो गया था।  

4 of 5
मानसी साल्वी - फोटो : इंस्टाग्राम
मानसी साल्वी 
मानसी साल्वी टीवी का जाना-माना नाम हैं। वह कई टीवी धारावाहिकों में अपनी शादी अदाकारी से दर्शकों का दिल लूट चुकी हैं। इस लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है। अभिनेत्री ने अपने शो 'सती सत्य की शक्ति' के निर्देशक हेमंत आर प्रभु संग सात फेरे लिए थे। शो पर एक-दूसरे पर दिल हारने के बाद दोनों ने सात जन्मों का सफर तय किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रिया आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रिया आहूजा
फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रीता रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्रिया आहूजा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने इसी शो के निर्देशक मालव राजदा के साथ शादी की है। प्रिया आहूजा को देश के घर-घर में रीता रिपोर्टर के रूप में खूब पहचान मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें