कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इस साल कई भारतीय हस्तियां प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंची हैं। भारतीय अभिनेत्री रुचि गुज्जर भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचीं। रेड कार्पेट पर रुचि जैसे ही उतरीं, उन्होंने अपने गले के हार की वजह से लोगों का ध्यान खींचा। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों से डिजाइन किया हार रुचि ने कान के रेड कार्पेट पर पहना। रुचि ने इसे पहनने की वजह बताई है।