बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का दम दिखा चुकीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे फिल्म SSMB29 में नजर आएंगी और वे हैदराबाद में फिलहाल इसकी तैयारियों में व्यस्त हैं। इस बीच आज रविवार 02 फरवरी को प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए फिल्म से ब्रेक लेकर मुंबई आई हैं।