फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress: डेब्यू फिल्म में नहीं चला था इन अभिनेत्रियों की आवाज का जादू, डबिंग आर्टिस्ट ने बोले थे इनके डायलॉग

Fri, 09 Aug 2024 12:54 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम: @realpz, @bipashabasu, @jacquelienefernandez
हिंदी सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें अपने करियर के शुरुआती दिनों में फिल्म करते समय भाषा और लहजे की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में फिल्मों के निर्माता-निर्देशक अक्सर डायलॉग्स के लिए किसी अन्य कलाकार या फिर अन्य अभिनेत्रियों की मदद लेते थे। आपको यह जानकर हैरानी होगी की इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी डेब्यू फिल्म से उनकी असली आवाज गायब है। हालांकि, आगे चलकर अपनी आवाज से ही उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिनकी डेब्यू फिल्म में आवाज डब की गई।
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम: @sridevi.kapoor
श्रीदेवी 
श्रीदेवी ने चार साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने वर्ष 1967 में तमिल फिल्म 'मुरुगा' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने साल 1979 में आई फिल्म 'सोलवां सावन' से डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। श्रीदेवी ने जब बॉलीवुड में शुरुआत की, तब वे हिंदी में बात करने में सहज नहीं थीं, इसलिए हिंदी फिल्मों में उनकी आवाज ज्यादातर नाज द्वारा डब जाती थी। फिल्म 'आखिरी रास्ता' में श्रीदेवी की आवाज को अभिनेत्री रेखा ने डब किया था। श्रीदेवी ने पहली बार फिल्म 'चांदनी' में अपने संवाद के लिए डब किया था।
विज्ञापन

3 of 6
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम@realpz
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा बॉलीवुड में कई अच्छी फिल्मों के कारण जानी जाती हैं। प्रीति जिंटा ने पहली ही फिल्म में एक अनमैरिड टीनेज प्रेग्नेंट का किरदार निभाया था। यह फिल्म 'क्या कहना' थी। वहीँ, बतौर लीड एक्ट्रेस प्रीटी ने 'सोल्जर' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। साल 1998 में आई इस फिल्म में प्रीति बॉबी देओल के अपोटिज नजर आई थीं। प्रीति की फिल्म में ओरिजिनल आवाज नहीं थी। उनकी वॉइस को डब किया गया था।

4 of 6
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम: @jacquelienefernandez
जैकलीन फर्नांडिज
साल 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी जैकलीन फर्नांडिज एक श्रीलंकाई अभिनेत्री व मॉडल हैं। जैकलीन फर्नांडिज ने साल 2009 में रिलीज हुई 'अलादीन' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उनकी ओरिजनल आवाज नहीं थी बल्कि डब की गई थी। मर्डर 2 और हाउसफुल 2 में भी जैकलीन के संवाद डब किए गए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम: @bipashabasu
बिपाशा बसु
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत अब्बास मस्तान की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'अजनबी' से की है। इस फिल्म में बिपाशा के साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म में बिपाशा ने एक नकारात्मक किरदार निभाया है और इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय करने के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। लेकिन बहुत कम लोगों को यह मालूम होगा की 'अजनबी' फिल्म में उनके डायलॉग्स किसी और की आवाज में थे। 'अजनबी' के अलावा बिपाशा की आवाज राज और जिस्म जैसी मशहूर फिल्मों में भी डब की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम: @deepikapadukone
दीपिका पादुकोण
शाहरुख खान के ऑपोजिट फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली दीपिका पादुकोण की आवज भी डब की गई थी। इस फिल्म में दीपिका की आवाज को और ग्रेसफुल बनाने के लिए कहीं कहीं डब आर्टिस्ट की मदद ली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें