घपरोल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘घपरोल’ को संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन फिल्म के रूप में बनाने वाले इसके निर्देशक सिद्धार्थ भी अपनी इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हैं। वह कहते हैं, ‘सिनेमा किसी भी देश, राज्य या क्षेत्र को दुनिया भर में अपनी अलग छवि के साथ दिखाने का सबसे बड़ा माध्यम है। फिल्म ‘घपरोल’ में हम उत्तराखंड की सभ्यता और संस्कृति को दर्शा रहे हैं, साथ में एक कहानी ऐसी कह रहे हैं जो हर दर्शक के दिल को छू जाए।’ पता चला है कि फिल्म को हिंदी में भी डब करके रिलीज करने की योजना बन रही है।