छोटे पर्दे की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिनका इंडस्ट्री में बोलबाला है। इन अभिनेत्रियों ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है। कई अभिनेत्रियां ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी अच्छी-खासी नौकरी को छोड़कर अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमाई। उन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए जोखिम उठाया और कामयाब भी हुईं। आज हम आपको छोटे पर्दे की ऐसी ही कुछ हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टीवी की दुनिया में आने से पहले एयर होस्टेस थीं, लेकिन उन्होंने अभिनेत्री बनने के लिए यह नौकरी छोड़ दी।