फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारा सिंह से लेकर तेजा सज्जा और दानिश अख्तर तक, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया हनुमान का किरदार

Thu, 02 Apr 2026 07:25 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actors In Hanuman Role: आज हनुमान जयंती है। इस मौके पर हनुमान जी के भक्त उनकी पूजा करते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि किन कलाकारों ने फिल्मों और टीवी शोज में हनुमान का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
1 of 9
हनुमान के किरदार में कलाकार - फोटो : अमर उजाला
भारत में कई पौराणिक कहानियां हैं। इन कहानियों पर समय-समय पर कई फिल्में और टीवी शोज बने हैं। इन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। महाकाव्य रामायण पर भी कई फिल्में और टीवी शोज बने हैं। इसमें हनुमान के किरदार को कई कलाकारों ने छोटे और बड़े पर्दे पर उतारा है। इसके लिए कलाकारों की तारीफ हुई है। इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कि हनुमान जी के किरदार को किन कलाकारों ने अच्छे ढंग से निभाया है।
विज्ञापन

2 of 9
तेजा सज्जा - फोटो : सोशल मीडिया
तेजा सज्जा
तेजा सज्जा ने साल 2024 में रिलीज हुई साउथ की फिल्म 'हनु मान' में हनुमान का किरदार निभाया था। इसमें अभिनेता हनुमान के रूप में एक सुपरमैन की तरह नजर आए। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म तेलुगु में रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही। इसकी कामयाबी से तेजा सज्जा काफी मशहूर हो गए। 30 साल के अभिनेता ने अब तक 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

3 of 9
देवदत्त नागे - फोटो : सोशल मीडिया
देवदत्त नागे
देवदत्त नागे ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' में हनुमान का किरदार निभाया है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु में रिलीज हुई। इसमें प्रभास, भगवान राम के किरदार में थे। कृति सेनन, सीता के किरदार में थीं। देवदत्त नागे हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आते हैं। उन्होंने 'वीर शिवाजी' टीवी सीरियल से अभिनय की शुरुआत की थी।

4 of 9
दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दारा सिंह
दारा सिंह ने बड़े और छोटे पर्दे पर कई बार हनुमान का किरदार निभाया है। उन्होंने सबसे पहले 1976 में फिल्म 'बजरंगबली' में हनुमान का किरदार निभाया। इस फिल्म में बिस्वजीत चटर्जी ने भगवान राम का किरदार निभाया था। इसके अलावा 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'लव कुश' में दारा सिंह हनुमान के किरदार में नजर आए।
टीवी सीरियल 'रामायण' (1987 से 1988) में भी दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया। इस किरदार के लिए उन्हें सबसे ज्यादा सराहा गया। दारा सिंह एक पहलवान, अभिनेता और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
विज्ञापन

5 of 9
विंदू दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विंदू दारा सिंह
विंदू दारा सिंह, पहलवान और अभिनेता दारा लिंह के बेटे हैं। उन्होंने साल 2006 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'श्री रामाडुसू' में हनुमान का किरदार निभाया था। यह फिल्म एक संत पर आधारित थी। इसके अलावा विंदू ने 1995-1996 में प्रसारित हुए टीवी शो 'जय वीर हनुमान' में हनुमान का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

6 of 9
निर्भय वाधवा - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे पर हनुमान के किरदार में नजर आए ये कलाकार

निर्भय वाधवा
निर्भय वाधवा टीवी के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने टीवी शो 'संकटमोचन महाबली हनुमान' (2015 से 2017) में हनुमान का किरदार निभाया। यह लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक है। इस शो में हनुमान जी के जीवन, उनकी शक्तियों और उनके निडर व्यक्तित्व को दर्शाया गया है। इसमें वाधवा के किरदार की काफी तारीफ हुई है।
विज्ञापन

7 of 9
दानिश अख्तर सैफी - फोटो : सोशल मीडिया
दानिश अख्तर सैफी
दानिश अख्तर सैफी एक भारतीय रेस्लर हैं। वह हिंदी टीवी सीरियल और कन्नड़ फिल्मों में काम करते हैं। उन्होंने 2015 में मशहूर पौराणिक धारावाहिक 'सिया के राम' में हनुमान की भूमिका निभाई थी। यह शो उनके अभिनय करियर की शुरुआत थी। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली।

8 of 9
राज प्रेमी - फोटो : सोशल मीडिया
राज प्रेमी
1990 के दशक के आखिरी वर्षों में 'जय हनुमान' सबसे ज्यादा मशहूर हुआ था। इसमें राज प्रेमी ने मुख्य भूमिका (हनुमान) निभाई थी। संजय खान के निर्देशन में बने इस धारावाहिक में उनके अभिनय को काफी प्रभावशाली माना गया। उनका यह किरदार काफी मशहूर हुआ था।
विज्ञापन

9 of 9
ईशांत भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया
इन कलाकारों ने भी निभाए हनुमान के रोल
ईशांत भानुशाली ने टीवी शो 'संकटमोचन महाबली हनुमान' (2015 से 2017) में 'बाल हनुमान' की भूमिका निभाई।
एकाग्र द्विवेदी ने 'कहत हनुमान जय श्रीराम' (2020) में बाल हनुमान की भूमिका।
आरव चौधरी ने 'वीर हनुमान' (2025) में हनुमान की भूमिका में नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें