दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया गया है। अभिनेता को यह सम्मान 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान दिया जाएगा। अभिनेता को मिले इस सम्मान से उनके प्रशंसक काफी खुश और उत्साह में है। मिथुन चक्रवर्ती ने 350 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने, हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में फिल्में की हैं। अभिनेता को इस पुरस्कार के साथ 15 लाख रुपये कि धनराशि भी मिलेगी। आइए इस मौके पर जानते हैं कि मिथुन दा से पहले वो कौन-कौन से बॉलीवुड सितारें हैं, जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
वहीदा रहमान
वर्ष 2023 में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
4 of 9
रजनीकांत
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
रजनीकांत
अभिनेता रजनीकांत को सिनेमा में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए वर्ष 2019 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने दक्षिण की फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्मों में अपने अभिनय का परचम बुलंद किया है।
विज्ञापन
5 of 9
अमिताभ बच्चन
- फोटो : यूट्यूब
अमिताभ बच्चन
हिंदी सिनेमा के ‘एंग्री यंग मैन’ और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को वर्ष 2018 में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
6 of 9
विनोद खन्ना
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
विनोद खन्ना
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को भी दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2017 में मिला था।
विज्ञापन
7 of 9
मनोज कुमार
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
मनोज कुमार
दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए वर्ष 2015 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
8 of 9
शशि कपूर
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
शशि कपूर
अभिनेता शशि कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्हें यह पुरस्कार उन्हें वर्ष 2014 में प्राप्त हुआ। सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला।