Fit Actor At Above 60: बॉलीवुड में फिटनेस और लुक्स पर काफी ध्यान दिया जाता है। आजकल एक्टर्स अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर्स भी हैं जो 60 साल की उम्र को पार कर चुकने के बाद भी इन नए एक्टर्स को टक्कर देते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आज विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी इसमें हिस्सा लिया और योग करते हुए अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर हैं जो अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। ये एक्टर 60 साल की उम्र को पार कर चुके हैं और अभी भी कई युवा अभिनेताओं को फिटनेस में टक्कर देते हैं। जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन एक्टर हैं शामिल।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
अनिल कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@anilskapoor
अनिल कपूर
अनिल कपूर बॉलीवुड के एवर यंग एक्टर हैं, जिन पर उम्र का असर पता ही नहीं चलता है। अनिल कपूर 68 साल के हो गए हैं। लेकिन वो अभी भी काफी यंग लगते हैं और फिटनेस के मामले में वो कई नए एक्टर्स को भी कंपटीशन देते हैं। वो अक्सर एक्सरसाइज और योगा करते हुए अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। उनकी एनर्जी की अक्सर इंडस्ट्री में चर्चा होती रहती है।
विज्ञापन
3 of 7
सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनी देओल
ढाई किलो के हाथ वाले सनी देओल भी खुद को काफी फिट बनाए हुए हैं। सनी देओल 67 साल के हो चुके हैं, लेकिन वो अभी भी काफी फिट हैं। सनी देओल अभी भी फिल्मों में भी वैसा ही एक्शन करते नजर आते हैं।
4 of 7
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@anupampkher
अनुपम खेर
लीजेंड्री एक्टर अनुपम खेर 70 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं। लेकिन वो फिटनेस के मामले में कई यंग एक्टर को भी कड़ी टक्कर देते हैं। अनुपम खेर अक्सर अपनी जिम की फोटोज शेयर करते रहते हैं। उन्होंने उम्र के इस पड़ाव पर भी खुद को काफी फिट बना रखा है।
विज्ञापन
5 of 7
सुनील शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@suniel.shetty
सुनील शेट्टी
बॉलीवुड के एक्शन हीरो रहे सुनील शेट्टी भी अब 63 साल के हो चुके हैं। लेकिन उन्होंने खुद को काफी फिट करके रखा है। फिटनेस के मामले में सुनील शेट्टी आजकल के भी कई हीरोज पर भारी पड़ते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
नागार्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@thekingnagarjuna
नागार्जुन
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की गिनती भी फिट एक्टर्स में होती है। नागार्जुन 65 साल के हो चुके हैं। लेकिन उनको देखकर उनकी उम्र का पता नहीं चलता है। वो इंडस्ट्री में भी लगातार एक्टिव हैं।
राकेश रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन के पिता और वेटरन एक्टर राकेश रोशन कैंसर को मात दे चुके हैं। लेकिन 70 साल की उम्र में भी राकेश रोशन फिटनेस में अपने बेटे को टक्कर देते हैं। राकेश रोशन अक्सर जिम में पसीना बहाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।