Bollywood Celebs Who Quit Smoking: शाहरुख के अलावा बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जो चेन स्मोकर हुआ करते थे। हालांकि, किसी न किसी कारणों की वजह से उन्होंने अपनी इस आदत को छोड़ दिया।
बॉलीवुड के सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा कलाकारों को काफी फॉलो करते हैं। अब हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने दो नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। इस इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने कहा कि उन्होंने अपनी स्मोकिंग की आदत को छोड़ दिया है। शाहरुख ने कहा वे अब स्मोकिंग नहीं करते। उन्होंने ये बात पूरी जनता के सामने ये बात कही है। तो आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अब अलग-अलग कारणों की वजह से सिगरेट पीना छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने हाल ही में, खुलासा किया है कि एक समय में वह काफी ज्यादा सिगरेट पीते थे। इतना सिगरेट पीने के बाद उन्हें एक समय में सांस फूलने की समस्या हो गई थी। इस खुलासे से पहले किंग खान ने साल 2017 में एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान ने पब्लिकली कहा था कि वह अपने बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम की खातिर स्मोकिंग और शराब छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान
सलमान खान भी एक समय में जबर्दस्त चेन स्मोकर हुआ करते थे। हालांकि, साल 2012 में ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, जिसे आत्महत्या की बीमारी भी कहा जाता है के इलाज के बाद अपनी इस आदत को छोड़ने का फैसला किया था। इसी के बाद सलमान खान ने शराब की लत को भी छोड़ दिया। अब अभिनेता पूरी तरह से काम पर फोकस करने का फैसला किया था।
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक समय में आमिर को स्मोकिंग की हैबिट थी। हालांकि, अभिनेता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने अपने बच्चों जुनैद खान और आयरा खान की जिद के बाद अपनी स्मोकिंग की आदत को कम कर दिया था। हालांकि, साल 2011 में अपने बेटे आजाद के जन्म के बाद पूरी तरह से छोड़ दिया था।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, स्मोकिंग छोड़ने की उनकी जर्नी साल 2011 में शुरू हुई थी। दरअसल, एक बार अनुराग बसु ने उनसे बर्फी के सेट पर स्मोक न करने की शर्त रखी थी। इसके बाद अभिनेता की स्मोकिंग जर्नी में काफी कमी आई थी। हालांकि, इसके बाद साल 2022 में 100% स्मोकिंग न करने वाले बन गए थे।