फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actors As Lawyers: सनी देओल से लेकर करीना कपूर तक, इन एक्टर्स ने फिल्मों में वकील बनकर लड़ी न्याय की लड़ाई

Thu, 17 Apr 2025 11:35 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actors As Lawyers: 'केसरी 2' फिल्म में अक्षय कुमार एक वकील के रूप में सच की लड़ाई लड़ते दिखेंगे। आज बात करेंगे उन फिल्मों के बारे में, जिनमें एक्टर्स ने बतौर वकील लड़ी न्याय की लड़ाई।
विज्ञापन
1 of 6
केसरी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

इस समय अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'केसरी 2' काफी चर्चा में हैं, जो 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म जलियांवाला बाग कांड की कहानी पर आधारित है, जिसमें अक्षय कुमार एक वकील की भूमिका में होंगे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें एक्टर्स ने वकील के रूप में पीड़ितों का न्याय दिलाने का काम किया है। जानिए उन एक्टर्स के बारे में।

विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर
अब्बास और मस्तान के निर्देशन में बनी 'ऐतराज' फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर ने एक वकील का किरदार निभाया था। फिल्म में अभिनेत्री ने अपने ही पति (अक्षय कुमार) का केस लड़ा था। फिल्म के आखिर में जीत करीना कपूर की ही होती है। इस फिल्म में करीना कपूर और अक्षय कुमार के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन

3 of 6
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor

अनिल कपूर
साल 1985 में अनिल कपूर अभिनीत 'मेरी जंग' रिलीज हुई, जिसका निर्देशन सुभाष घई ने किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर ने वकील की भूमिका निभाई थी, जो अपने परिवार पर लगे झूठे आरोपों को अदालत में साबित करते हैं। फिल्म में अनिल कपूर के अपोजिट रोल में अमरीश पुरी हैं। फिल्म में बतौर वकील अनिल कपूर की एक्टिंग और इनकी दलीलें दर्शकों को बहुत पंसद आई थीं।

4 of 6
जॉली एलएलबी का एक सीन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

अरशद वारसी
सुभाष कपूर के निर्देशन में 'जॉली एलएलबी' फिल्म 2013 में रिलीज हुई, जो कोर्ट रूम ड्रामा पर आधारित थी। इस फिल्म में अरशद वारसी मुख्य भूमिका में हैं, जो वकील के रूप में अपने संघर्ष के दिनों में हैं। अचानक उन्हें एक हिट एंड रन का केस मिलता है और वह सफल होने के लिए पीड़ित व्यक्ति का केस लड़ते हैं। फिल्म में अरशद वारसी की तरफ से शानदार दलीलें दी जाती हैं, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं।

विज्ञापन

5 of 6
ओह माय गॉड - फोटो : इंस्टाग्राम

परेश रावल
परेश रावल अभिनीत फिल्म 'ओह माय गॉड' में अभिनेता ने एक वकील के रोल में दमदार अभिनय किया था, जिसमें वह भगवान के खिलाफ अपना केस खुद लड़ते हैं। इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। फिल्म में परेश रावल के अलावा अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती जैसे कई कलाकार ने भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दामिनी फिल्म पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सनी देओल
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दामिनी', जो 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल वकील के रूप में एक महिला को न्याय दिलाने का काम करते हैं। फिल्म का एक डायलॉग आज भी लोगों के जहन में है, वह डायलॉग है 'तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख'। 'दामिनी' में सनी देओल के अलावा मीनाक्षी सेषाद्रि, ऋषि कपूर, अमरीश पुरी जैसे दिग्गज कलाकार थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें