फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actors Ad Fees: बॉलीवुड के ये दिग्गज विज्ञापनों से भी वसूलते हैं मोटी रकम, जानिए कौन लेता है कितनी फीस

Tue, 11 Mar 2025 03:29 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actors Ad Fees: अब तक तो आपको यह मालूम था कि एक्टर्स एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं, लेकिन आज हम जानेंगे कि बॉलीवुड के प्रमुख और दिग्गज अभिनेता विज्ञापनों के लिए कितनी फीस लेते हैं? 

 
विज्ञापन
1 of 7
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk और @amitabhbachchan और @ajaydevgn
हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और पान मसाला कंपनी के खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग-जयपुर द्वितीय ने गुटखा के विज्ञापन में भ्रामक दावा करने के लिए समन भेजा है और आयोग ने सभी को 19 मार्च 2025 को पेश होने के लिए कहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सारे दिग्गज सितारे विज्ञापनों से करोड़ों कमाते हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रमुख और दिग्गज अभिनेताओं के बारे में जो विज्ञापनों के लिए मोटी रकम लेते हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान
अभिनेता शाहरुख खान ना सिर्फ फिल्मों के लिए बल्कि विज्ञापनों के लिए भी मोटी रकम लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक विज्ञापन के लिए चार से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन 
बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन भी विज्ञापनों के लिए मोटी रकम वसूलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक विज्ञापन के लिए तीन से आठ करोड़ रुपये फीस लेते हैं।

4 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- @akshaykumar
अक्षय कुमार
अक्षय कुमारी की गिनती बॉलीवुड के सबसे महंगे सितारों में होती है। जहां वह अपनी फिल्मों के लिए करोड़ों की फीस लेते हैं, अभिनेता विज्ञापनों से भी खूब रुपये कमाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार भी एक एड के लिए पांच से 10 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन की बात की जाए तो वह भी विज्ञापनों से काफी मोटी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता चार से पांच करोड़ रुपये की फीस एड करने के लिए लेते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन
अजय देवगन सिर्फ फिल्मों ही नहीं, बल्कि अपने विज्ञापनों के लिए भी फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता एक एड के चार से पांच करोड़ रुपये लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
टाइगर श्रॉफ
विज्ञापनों के लिए मोटी रकम वसूलने वाले अभिनेताओं में टाइगर श्रॉफ का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पांच करोड़ रुपये के आस-पास की फीस एक एड के लिए लेते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें