परेश रावल
- फोटो : इंस्टाग्राम @pareshrawalofficial
दिग्गज अभिनेता परेश रावल का जन्म साल 1955 में मुंबई में हुआ था। आज उनकी पहचान हिंदी सिनेमा से हैं, लेकिन उनके करियर की शुरूआत गुजराती फिल्म 'नसीब नी बलिहारी' से हुई थी, जो 1982 में रिलीज हुई थी। परेश का बॉलीवुड डेब्यू साल 1984 में 'होली' फिल्म से हुआ था। होली के रंगों की तरह परेश रावल के फिल्मी करियर के कैनवास में भी कई रंग के किरदार शामिल हैं। गुजराती और हिंदी के अलावा परेश रावल मराठी और तेलुगु फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।