Actors In Different Look: अल्लू अर्जून की अपकमिंग फिल्म 'राका' से उनका पहला लुक जारी हो चुका है। इसे फैंस पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में हम ऐसे कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जो फिल्मों में अलग लुक में नजर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
राजकुमार राव, अल्लू अर्जुन, विक्रम
- फोटो : अमर उजाला
आज अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'राका' का पहला पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर में अल्लू अर्जुन अलग रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनके चेहरे के सामने जानवर का पंजा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'राका' में अल्लू अर्जुन का लुक इंसान और जानवर का मिश्रण हो सकता है। इसी कड़ी में हम आपको उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जो फिल्मों में बहुत अजीब लुक में नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन- कल्कि (2024)
'कल्कि 2898 एडी' में कमल हासन एक बूढ़े व्यक्ति के रूप में नजर आए थे। उनका यह लुक काफी डरावना और झुर्रियों वाला था। उनके लुक को देखकर लग रहा था कि वह जिंदा लाश हैं। उनका लुक इतना अजीब था कि एक्टर को पहचानना बहुत मुश्किल हो रहा था। कमल का यह लुक उनके अब तक के सबसे अलग किरदारों में से एक है।
विज्ञापन
3 of 6
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव- राब्ता (2017)
फिल्म 'राब्ता' में राजकुमार राव ने कैमियो किया था। हालांकि उन्होंने अपने लुक से लोगों को हैरान कर दिया था। इस लुक में वह डरावने लग रहे थे। फिल्म में उन्होंने 324 साल के बेहद बुजुर्ग व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। राजकुमार राव के इस लुक की दुनियाभर में तारीफ हुई थी।
4 of 6
कार्थी
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्थी- काशमोरा (2016)
फिल्म 'कश्मोरा' में कार्थी ने डबल रोल अदा किया था। उनके किरदार का नाम कश्मोरा और राज नायक था। फिल्म में कार्थी का लुक बहुत अलग था। इस लुक के लिए उन्होंने दाढ़ी बड़ी की थी, सिर मुंडवाया था। वह पुराने सैनिकों की पोशाक में नजर आए थे। उनके चेहरे की बाईं तरफ एक काला निशान भी था।
विज्ञापन
5 of 6
विक्रम
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम- आई (2015)
फिल्म 'आई' में विक्रम ने ली नाम के एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो एक वायरस की चपेट में आ जाता है। बीमारी से ग्रस्त होने के बाद वह जवानी में ही बूढ़े लगते हैं। उनके बाल भी झड़ जाते हैं। इसके बाद वह काफी डरावने लगने लगते हैं। अच्छा इलाज मिलने के बाद वह ठीक हो जाते हैं। फिल्म में उनके अजीब लुक की काफी तारीफ हुई थी।
संजय दत्त- अग्निपथ (2013)
ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की अदाकारी वाली फिल्म 'अग्निपथ' में संजय दत्त का लुक काफी अलग था। इसमें उन्होंने कांचा चीना नाम के विलेन का किरदार निभाया था। संजय दत्त इसमें गंजे थे। फिल्म में इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने अपनी भौहें भी बनवा दी थीं। इस लुक को काफी डरावना और अजीब माना गया।