फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inside Out 2: ऐश्वर्या, प्रियंका के क्लब में शामिल हुईं अनन्या पांडे, डिज्नी के मशहूर किरदार राइली की बनी आवाज

Fri, 07 Jun 2024 02:25 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
'इनसाइड आउट 2' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डिज्नी की फिल्मों के किरदारों को देखते हुए बड़ी हुई अभिनेत्री अनन्या पांडे के लिए मुंबई में शुक्रवार को आयोजित डिज्नी की ही फिल्म ‘इनसाइड आउट 2’ का स्पेशल ट्रेलर लॉन्च इवेंट ढेर सारी सुनहरी यादों को फिर से जीने का दिन बनकर आया। ‘सिम्बा’ और ‘स्कार’ को अपने पसंदीदा एनीमेशन किरदार बताने वाली अनन्या ने ये भी जाहिर किया कि कैसे वह अपने पालतू कुत्ते का मल-मूत्र खुद साफ करती हैं। डिज्नी की फिल्मों में हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित कलाकारों की आवाजें इस्तेमाल करने का लंबा सिलसिला रहा है और अब अनन्या पांडे भी ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा जैसे उन कलाकारों की फेहरिस्त में शामिल हो गई जिन्होंने डिज्नी की फिल्मों में अपनी आवाजें दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
‘इनसाइड आउट 2’ के ट्रेलर लॉन्च में अनन्या पांडे-बिक्रम दुग्गल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘इनसाइड आउट’ की सीक्वल ‘इनसाइड आउट 2’ उस राइली की कहानी है जो अब बड़ी हो चुकी है। उसके भीतर की भावनाएं उमड़ रही हैं और दिक्कत तब सामने आती है जब इन भावनाओं और एहसासों की खिचड़ी से दिमाग में पकने लगती है। अनन्या कहती हैं, ‘इस वक्त भी मेरे मन में तमाम सारी भावनाएं एक साथ आ रही हैं। अभी जब मैं यहां आ रही थी तो थियेटर के बाहर मेरे पैर लड़खड़ाए और मुझे सहारा लेना पड़ा तो यह मेरे लिए मेरे मन में संकोच आने का पल था।’
विज्ञापन

3 of 5
'इनसाइड आउट 2' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये पूछे जाने पर कि ईर्ष्या के भाव भी क्या हाल फिलहाल में उनके मन में आए हैं? अनन्या बताती हैं, ‘अभी बीते दिन ही वह अपने दोस्तों के साथ थी। अपने वजन का ख्याल रखने के लिए उनका खानपान बहुत नियंत्रित है लेकिन अपने दोस्तों को बटर चिकन खाते देखकर उन्हें बहुत ईर्ष्या हो रही थी। ऊपर से जब महकता हुआ हलवा मेज पर आया और जिस तरह से उनके दोस्तों ने इसका आनंद लिया, वह पल बहुत ही ईर्ष्या जगाने वाला था।’

4 of 5
‘इनसाइड आउट 2’ के ट्रेलर लॉन्च में बिक्रम दुग्गल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डिज्नी स्टार के हेड ऑफ स्टूडियोज बिक्रम दुग्गल ने इस मौके पर डिज्नी की उस परंपरा को याद किया जिसमें हॉलीवुड में बनी फिल्मों को स्थानीय स्पर्श देने के लिए हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों के साथ इन फिल्मों ने जुगलबंदी की है। प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन को याद करते हुए बिक्रम ने कहा कि जब फिल्म ‘इनसाइड आउट 2’ में राइली के किरदार को आज देने के लिए किसी एक हिंदी फिल्म सितारे को चुनने की चर्चा चली तो सबने एकमत से अनन्या पांडे के नाम पर ही मुहर लगाई। अनन्या पांडे की किशोरवय छवि और उनकी ऊर्जावान शख्सियत को राइली के किरदार की आवाज के लिए बिल्कुल सही बताते हुए बिक्रम दुग्गल ने उम्मीद जाहिर की कि पहली ‘इनसाइड आउट’ की तरह इसकी सीक्वल को भी भारतीय दर्शकों खासकर बच्चों का भरपूर प्यार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘इनसाइड आउट 2’ के ट्रेलर लॉन्च में अनन्या पांडे-बिक्रम दुग्गल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘इनसाइड आउट’ का निर्देशन डिज्नी के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर पीट डॉक्टर ने किया था। 88वें ऑस्कर पुरस्कारों में बेस्ट एनीमेशन फीचर फिल्म का अकादमी पुरस्कार जीतने वाली फिल्म ‘इनसाउड आउट’ की कल्पना पीट ने अपनी बेटी के बड़े होते समय उसके मनोभावों में आने वाले बदलावों को समझते हुए पूरी की थी। पीट इस फिल्म के अलावा ‘मॉनस्टर्स इंक’, ‘अप’ और ‘सोल’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। फिल्म ‘इनसाइट आउट’ का निर्देशन केलसी मान ने किया है, जो इस फिल्म से बतौर फीचर फिल्म निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। ये फिल्म भारत समेत पूरी दुनिया में 14 जून को रिलीज हो रही है। भारत में ये फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी में भी रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें