फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Banerjee: दूसरों को हीरो बनाने से लेकर खुद एक्टर बनने तक, ऐसा रहा ‘स्त्री’ के ‘जना’ का सफर

Mon, 05 May 2025 08:00 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhishek Banerjee Birthday: बनने आए थे एक्टर बन गए कास्टिंग डायरेक्टर। कई बड़े-बड़े एक्टर्स को किया कास्ट, फिर ऐसी किस्मत पलटी कि खुद भी बन गए एक्टर। जन्मदिन पर जानिए कैसा रहा अभिषेक बनर्जी का सफर।
विज्ञापन
1 of 9
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nowitsabhi

आपको ‘पाताल लोक’ का हथौड़ा त्यागी और ‘स्त्री’ व ‘स्त्री 2’ का जना तो याद ही होगा। इन किरदारों को यादगार बनाने वाले अभिनेता का नाम है अभिषेक बनर्जी। आज अभिषेक बनर्जी अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 40 साल के हो चुके अभिषेक बनर्जी पिछले 19 साल से बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े हैं। इन 19 सालों में अभिषेक बनर्जी कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आए। हालांकि, उन्हें पहचान साल 2020 में आए वेब शो ‘पाताल लोक’ में निभाए गए हथौड़ा त्यागी के किरदार से मिली। जबकि इससे पहले अभिषेक बनर्जी प्राइम वीडियो की ही सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में कंपाउडर और फिल्म ‘स्त्री’ में जना के किरदार में नजर आ चुके थे। लेकिन हथौड़ा त्यागी के बाद अभिषेक बनर्जी को वो पहचान और स्टारडम मिला कि पिछले पांच सालों में वो इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा काम करने वाले और सबसे मशहूर शख्सियतों में शुमार हो गए। इस दौरान वो सपोर्टिंग रोल से लेकर विलेन तक अलग-अलग किरदारों में नजर आए।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिषेक बनर्जी एक्टिंग से इतर भी बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं। जी हां, अभिषेक बनर्जी एक्टर के अलावा इंडस्ट्री के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने अक्षय कुमार और विद्या बालन से लेकर श्रद्धा कपूर और जीशान अय्यूब जैसे कलाकारों को कास्ट किया है। आज 5 मई को जन्मदिन के मौके पर जानते हैं अभिषेक बनर्जी के दूसरों को हीरो बनाने से लेकर खुद के एक्टर बनने तक के सफर के बारे में।

विज्ञापन

2 of 9
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nowitsabhi

बीच में ही छोड़ दी इंजीनियरिंग की पढ़ाई
5 मई 1985 को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में जन्मे अभिषेक बनर्जी के पिता आलोक बनर्जी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में पूर्व सहायक कमांडेंट थे। अभिषेक ने दिल्ली से ग्रेजुएशन की, इसके बाद उन्होंने कम्प्युटर साइंस की पढ़ाई की। हालांकि, उसे बीच में ही छोड़ दिया और फिर दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई की। वो भी सिर्फ यहां के थिएटर ग्रुप ‘द प्लेयर्स’ की वजह से।

विज्ञापन

3 of 9
अभिषेक बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

‘रंग दे बसंती’ में पहली बार नजर आए अभिषेक
किरोड़ीमल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही अभिषेक ने एक्टिंग में करियर बनाने का सोच लिया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली थिएटर से एक्टिंग की शुरूआत भी की। उन्होंने डीडी शो स्कूल डेज में काम किया। इसके बाद से ही अभिषेक एक्टर बनना चाहते थे। शायद आपको पता भी न हो कि अभिषेक बनर्जी का पहला रोल कौन सा है या फिर पहली बार वो किस फिल्म में नजर आए हैं? दरअसल, अभिषेक बनर्जी पहली बार 2006 में आई आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में नजर आए थे। इस फिल्म में वो एक डॉक्यूमेंट्री भूमिका के लिए ऑडिशन देने वाले छात्रों में से एक थे।

4 of 9
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nowitsabhi

एक्टिंग के लिए दिए कई ऑडिशन, हर जगह हुए फेल
इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘देव डी’ के लिए ऑडिशन दिया, जहां उनकी मुलाकात दिग्गज कास्टिंग डायरेक्टर गौतम किशनचंदानी और उस समय उनके असिस्टेंट बासन वाला से हुई। हालांकि, अभिषेक ऑडिशन में फेल हो गए। लेकिन गौतम किशनचंदानी ने उनसे कहा कि तुम मुंबई आना मेरे पास तुम्हारे लिए एक जॉब है। इसके बाद एक्टर बनने का सपना लेकर अभिषेक साल 2008 में दिल्ली से मुंबई पहुंच गए। इस दौरान भी उन्होंने काफी ऑडिशन दिए। लेकिन हर जगह से रिजेक्ट कर दिए गए। इस बीच कई महीने गुजरने के बाद जब उनके पैसे खर्च हो गए तो उन्होंने मुंबई में जॉब करने की सोची। इसके बाद उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस में कुछ दिन असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया। हालांकि, मजा नहीं आने पर छोड़ दिया। इसके बाद गौतम किशनचंदानी ने उन्हें ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में छोटा सा रोल दिया। लेकिन इसके बाद भी अभिषेक को एक्टिंग का काम नहीं मिला।

विज्ञापन

5 of 9
अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

नहीं बन पाए एक्टर, तो बन गए कास्टिंग डायरेक्टर
एक्टर के तौर पर काम न मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी कास्टिंग डायरेक्टर बन गए और उन्होंने कई बड़ी फिल्मों की कास्टिंग की। जिनमें विद्या बालन की ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘द डर्टी पिक्चर’, अक्षय कुमार की ‘गब्बर इज बैक’, श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की ‘ओके जानू’, ‘रॉक ऑन 2’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘अज्जी’ जैसी कई हिट व बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। इस दौरान अभिषेक बनर्जी कुछ छोटे-छोटे किरदार भी निभाते रहे। वो नो वन किल्ड जेसिका, बॉम्बे टॉकीज और फिल्लौरी जैसी फिल्मों में नजर आए। बाद में अभिषेक बनर्जी ने अनमोल आहूजा के साथ मिलकर ‘कास्टिंग बे’ नाम की कास्टिंग एजेंसी भी खोली, जो आज इंडस्ट्री की प्रमुख कास्टिंग एजेंसी में से एक है।

विज्ञापन

6 of 9
अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

बतौर विलेन मिली पहली बड़ी भूमिका
लगभग आठ साल तक बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम करने के बाद साल 2017 में अभिषेक बनर्जी को पहली मुख्य भूमिका वाली फिल्म मिली ‘अज्जी’। देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक विलेन की भूमिका में नजर आए थे। ‘अज्जी’ फिल्म को क्रिटिक्स की काफी सराहना मिली और फिल्म कई अवॉर्ड समारोह में भी छाई रही। 

विज्ञापन

7 of 9
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nowitsabhi

स्त्री के ‘जना’ से मिली पहचान
अभिषेक बनर्जी को बतौर एक्टर पहचान मिली साल 2018 में आई फिल्म ‘स्त्री’ से। फिल्म में उन्होंने राजकुमार राव के दोस्त ‘जना’ का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग और उनके डायलॉग काफी हिट हुए, जो आज भी लोगों की जुबान पर बने हुए हैं। इसी साल अभिषेक बनर्जी प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में भी कंपाउडर के रोल में नजर आए। स्त्री के बाद अभिषेक बनर्जी को ऑफर मिलने लगे और वो कई हिट फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आए। इनमें ‘ड्रीम गर्ल’, ‘बाला’, और ‘अजीब दास्तां’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

8 of 9
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nowitsabhi

‘हथौड़ा त्यागी’ के किरदार ने घर-घर तक पहुंचाया
‘स्त्री’ के बाद से अभिषेक बनर्जी फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर भी लगातार काम करते रहे। साल 2020 में आए प्राइम वीडियो के शो ‘पाताल लोक’ में अभिषेक बनर्जी एक बार फिर निगेटिव रोल में नजर आए। सीरीज में उन्होंने हथौड़ा त्यागी का किरदार निभाया। इस किरदार में अभिषेक बनर्जी ने अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी को हैरान कर दिया। यह सीरीज और अभिषेक बनर्जी का किरदार इतना हिट हुआ कि अभिषेक बनर्जी इससे घर-घर तक में मशहूर हो गए और लोग उन्हें हथौड़ा त्यागी के किरदार से ही पहचानने लगे। इसके बाद वो कई और हिट वेब सीरीज में भी नजर आए, जिनमें ‘काली 2’, ‘राना नायडू’ और ‘आखिरी सच’ शामिल हैं।

विज्ञापन

9 of 9
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nowitsabhi
मेडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का बने प्रमुख हिस्सा
अभिषेक बनर्जी अमर कौशिक और मेडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का प्रमुख हिस्सा हैं। वो इस यूनिवर्स की पहली फिल्म ‘स्त्री’ से लेकर ‘भेड़िया’ और ‘स्त्री 2’ दोनों में नजर आए हैं। वहीं ‘मुंज्या’ में भी उनका किरदार ‘जना’ गेस्ट रोल में नजर आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें