अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' तमाम विवादों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है। सोशल मीडिया पर कोई फिल्म की और अभिनेता की जमकर तारीफ कर रहा है। अब इस क्रम में अभिनेता आमिर खान भी आ गए हैं। अभिनेता आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा 2: द रूल' की टीम को इसकी सफलता के लिए बधाई दी। हाल ही में एक्स पर आमिर खान प्रोडक्शन ने एक छोटा और प्यारा नोट लिखा। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है।