फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laapataa Ladies: चुन चुनकर लाए गए ‘लापता लेडीज’ के कलाकार, ‘पंचायत’ के बनराकस से लेकर ‘जामताड़ा’ के सन्नी और..

Wed, 14 Feb 2024 08:47 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
‘लापता लेडीज’ के कलाकार - फोटो : अमर उजाला
बतौर निर्माता आमिर खान की अगली फिल्म ‘लापता लेडीज’ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का निर्देशन उनकी पूर्व पत्नी और इस फिल्म की सह निर्माता किरण राव कर रही हैं। आमिर की मदद से किरण राव ने फिल्म के लिए ऐसे कलाकारों का चयन किया है, जिन्हें देखकर पहली बार में पता ही न चले कि आखिर ये फिल्म में किरदार कौन सा करने वाले हैं? किरण राव कहती हैं, ‘ऐसा इसलिए जानबूझकर किया गया ताकि दर्शक फिल्म देखते समय बार बार चौंकते रहें। फिल्म 'लापता लेडीज' के स्पेशल शोज में ‘अमर उजाला’ भी शामिल हो चुका है। फिल्म की समीक्षा तो खैर इसकी रिलीज के समय ही प्रकाशित होगी, तब तक आपको बताते हैं इनके चुनिंदा कलाकारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 9
स्पर्श श्रीवास्तव, किरण राव, नितांशी व अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्पर्श श्रीवास्तव
उतर प्रदेश में आगरा के रहने वाले अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव को आमिर खान प्रोडक्शन्स की फिल्म 'लापता लेडीज' में बड़ा मौका मिला है। स्पर्श श्रीवास्तव साल 2010 में  डांस रियलिटी शो ‘चक धूम धूम’ के विजेता हैं। धारावाहिक 'बालिका वधू' में कुंदन की भूमिका निभाकर भी वह सुर्खियां बटोर चुके हैं। लोगों का सही तरीके से उनकी तरफ ध्यान वेब सीरीज 'जामताड़ा' में गया। अब वह फिल्म 'लापता लेडीज' में उस दूल्हे का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी नई नवेली बीवी पहली बार ससुराल पहुंचने से पहले ही खो गई है।
विज्ञापन

3 of 9
प्रतिभा रांटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रतिभा रांटा 
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' में प्रतिभा रांटा ने फिल्म की दो दुल्हनों में से एक पुष्पा रानी की भूमिका निभाई है। हिमाचल प्रदेश में शिमला के करीब दरोटी गांव की रहने वाली प्रतिभा रांटा ने साल 2017 में 'इंडियन हिप-हॉप चैंपियनशिप' रियलिटी शो जीता था। साल 2018 में वह मिस मुंबई बनीं और छोटे परदे पर उनका सफर शुरू हुआ धारवाहिक ‘कुर्बान हुआ' से। फिल्म ‘लापता लेडीज’ को लेकर वह इन दिनों काफी उत्साहित हैं। प्रतिभा रांटा कहती हैं, 'इस फिल्म को करने के बाद मेरे काम करने का तरीका और सोचने का तरीका बदल गया।  

4 of 9
नितांशी गोयल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नितांशी गोयल
उत्तर प्रदेश में नोएडा की रहने वाली नितांशी गोयल बड़े पर्दे पर आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज' के जरिए डेब्यू कर रही हैं। किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी दो दुल्हनों की है, जो लंबा घूंघट लिए रहती हैं और इसकी वजह से वे ट्रेन में बदल जाती हैं और अलग-अलग जगहों पर पहुंच जाती हैं। इस फिल्म में एक दुल्हन फूल का किरदार नितांशी गोयल ने निभाया है। नितांशी गोयल ने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2016 में धारावाहिक 'मन में विश्वास है' से की। वह धारावाहिक 'नागार्जुन-एक योद्धा', 'थपकी- प्यार की', 'पेशवा बाजीराव', 'कर्मफल दाता शनि' के अलावा वेब सीरीज  'इनसाइड एज 2' में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 9
दाऊद हुसैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दाऊद हुसैन 
उत्तराखंड के नैनीताल के रहने वाले दाऊद हुसैन 'कैंडी' और 'ट्रिप टू लद्दाख' जैसी फिल्मों के अलावा वेब सीरीज 'आर्या 3' में भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा चुके हैं। किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' में वह गुंजन की भूमिका निभा रहे हैं। साल 2014 में बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया था। दाऊद हुसैन रंगमंच के जाने-माने कलाकार मंजूर हुसैन के बेटे हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
दुर्गेश कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दुर्गेश कुमार
बिहार के दरभंगा के रहने वाले दुर्गेश कुमार को वेब सीरीज ‘पंचायत’ से खूब लोकप्रियता मिली। इस सीरीज में उन्होंने भूषण उर्फ बनराकस की भूमिका निभाई थी, जो अपनी पत्नी क्रांति देवी को प्रधान बनाना चाहता हैं। दुर्गेश कुमार 'वाई चीट इंडिया', 'सुल्तान', 'संजू' और 'दिल बेचारा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज फिल्म 'भक्षक' में वह एक खास किरदार में नजर आए। किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' में वह हवलदार की भूमिका में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

7 of 9
सतेंद्र सोनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सतेंद्र सोनी 
मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले सतेंद्र सोनी पिछले साल रिलीज फिल्म ''अब तो सिर्फ भगवान भरोसे' में भोला की भूमिका में नजर आए। इस किरदार में सतेंद्र सोनी की खूब जमकर तारीफ हुई। सतेंद्र सोनी इससे पहले कपिल शर्मा के शो में गोली की भूमिका में नजर आ चुके हैं। किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' में वह छोटू की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जो स्टेशन पर लापता हुई फूल की मदद करता है। 
Couple of Things: अमृता-अनमोल लेकर आए 'कपल ऑफ थिंग्स' वेलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड, दिल छू लेगी यह लव स्टोरी

8 of 9
छाया कदम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छाया कदम
छाया कदम मराठी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। वह नागराज मंजुले की मराठी फिल्म  'फैंड्री', 'सैराट' और हिंदी फिल्म 'झुंड' में अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभा चुकी हैं। श्रीराम राघवन की फिल्म 'अंधाधुन', संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी छाया कदम महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। मराठी फिल्म 'न्यूड' के लिए महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था । फिल्म 'लापता लेडीज' में वह मंजू मां की भूमिका निभा रही हैं।  
Oppenheimer: एक बादाम खाकर ओपनेहाइमर की शूटिंग करने की अफवाह पर सिलियन मर्फी ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात
विज्ञापन

9 of 9
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रवि किशन
बताया जाता है कि फिल्म 'लापता लेडीज' में पहले रवि किशन की भूमिका आमिर खान निभाने वाले थे। आमिर खान ने इस किरदार के लिए ऑडिशन भी दिया था। लेकिन जब इस किरदार के लिए आमिर खान को रवि किशन का ऑडिशन दिखाया गया तो आमिर खान ने कहा कि यह रोल रवि किशन पर ज्यादा सूट करता है। रवि किशन इस फिल्म में पुलिस निरीक्षक श्याम मनोहर की भूमिका निभा रहे हैं, जो इस तफ्तीश में जुटे हैं कि आखिर इन ‘लापता लेडीज’ का असली रहस्य क्या है?
The Bull: 'द बुल' पर मंडराए संकट के बादल? सलमान-करण की फिल्म को लेकर आई यह बड़ी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें