फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aahana Kumra: फिल्मों में तीन साल तक नहीं मिला काम तो अहाना ने उठाया ये कदम, कहा- 'अगर नाकाम हुई तो...'

Mon, 07 Jul 2025 12:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aahana Kumra Become Producer: अभिनेत्री अहाना ने कहा 'प्रोड्यूसर हमें जो रोल दे रहे थे वह मेरे लिए काफी नहीं थे। महिलाओं के लिए बहुत सीमित रोल हैं और इसे पाने के लिए कई महिलाएं संघर्ष करती हैं।'
विज्ञापन
1 of 5
अहाना कुमरा - फोटो : इंस्टाग्राम @aahanakumra
अभिनेत्री अहाना कुमरा को फिल्मों में एक्टिंग का काम नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने पिछले साल फैसला किया कि वह प्रोडक्शन में कदम रखेंगी। उन्होंने कहा था कि उन्हें तीन वर्षों तक फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने अपने सपनों को सच करने के बारे में सोचा। अब उन्होंने अपना नया काम शुरू कर दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अहाना कुमरा - फोटो : इंस्टाग्राम @aahanakumra
अहाना ने शुरू किया नया काम
अहाना कुमरा ने अपने साथी कास्टिंग डायरेक्टर अपूर्व सिंह राठौर के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन कंपनी शुरू की जो पांडा फिल्म्स के साथ काम करेगी। अहाना ने अपनी कंपनी के जरिए एक म्यूजिक वीडियो शूट करना शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट में वह अभिनय नहीं करेंगी बल्कि वह इसका प्रोडक्शन करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
अहाना कुमरा - फोटो : इंस्टाग्राम
अहाना के लिए काफी नहीं थे रोल
TOI ने अहाना कुमरा के हवाले से लिखा 'प्रोड्यूसर हमें जो रोल दे रहे थे वह मेरे लिए काफी नहीं थे। महिलाओं के लिए बहुत सीमित रोल हैं और इसे पाने के लिए कई महिलाएं संघर्ष करती हैं। अगर मैं नाकाम होती हूं, तो हो जाऊंगी, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। इसके बाद कुछ और करूंगी।'

यह खबर भी पढ़ें: Aap Jaisa Koi: आर माधवन और फातिमा सना शेख ने बताई 'आप जैसा कोई' की कहानी, समाज की इस दिक्कत पर आधारित है फिल्म

4 of 5
अहाना कुमरा - फोटो : इंस्टाग्राम
खेल छोड़ने वालों में से नहीं हैं अहाना
अहाना ने कहा 'एक प्रोड्यूसर के तौर पर बहुत सारी जिम्मेदारियां हैं। ऐसे में जब आप दूसरी तरफ होते हैं, तो आपको इनके बारे में पता नहीं होता है। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए कंफर्ट जोन से निकलने का सबसे अच्छा वक्त है। ऐसा वक्त भी आता है, जब आपको सख्ती से चुनना होता है, ऐसे में या तो आप खेल में बने रहें या फिर छोड़ दें। मैं छोड़ने वालों में से नहीं हूं। मैं उन में से हूं, जो खेल में बने रहना पसंद करती हैं। मैंने हमेशा शोहरत को पसंद किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अहाना कुमरा - फोटो : इंस्टाग्राम
अहाना का काम
अहाना अपने प्रोजेक्ट में अभिनय नहीं कर रही हैं। इस पर उन्होंने कहा 'मैं ऐसी स्क्रिप्ट लिखने के खिलाफ नहीं हूं, जिसमें मैं एक अभिनेत्री के तौर पर काम करूं। हालांकि मैं फिल्हाल एक निर्माता के तौर पर अपना काम कर रही हूं।'
अहाना कुमरा ने 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का', 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' और 'इंडिया लॉकडाउन' में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें