फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 Years Of Rajaji: 90s में गोविंदा-रवीना की जोड़ी के दीवाने थे फैंस, 'राजा जी' से पहले इन फिल्मों मे किया काम

Tue, 21 May 2024 08:27 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 गोविंदा और रवीना के साथ इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी दिखाई दिए थे। फिल्म में उन्होंने गोविंदा के मामा का रोल निभाया था। फिल्म में गोविंदा पैसों के लिए एक अमीर लड़की से शादी करना चाहते हैं
विज्ञापन
1 of 9
गोविंदा-रवीना - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म 'राजा जी' दर्शकों को आज भी पसंद है। साल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। 'राजा जी' 21 मई 1999 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। गोविंदा और रवीना के साथ इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी दिखाई दिए थे। फिल्म में उन्होंने गोविंदा के मामा का रोल निभाया था। फिल्म में गोविंदा पैसों के लिए एक अमीर लड़की से शादी करना चाहते हैं। फिल्म की कहानी बेहद ही मजेदार है। फिल्म के 25 साल पूरे होने पर जानते हैं कि 'राजा जी' से पहले गोविंदा-रवीना की जोड़ी कौन-कौन सी फिल्म में नजर आई है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
परदेसी बाबू - फोटो : ट्विटर
परदेसी बाबू (1998)
इस फिल्म में गोविंदा को एक अमीर परिवार की लड़की से प्यार हो जाता है। लड़की के पिता गोविंदा के सामने शर्त रखते हैं कि उसे एक साल में एक करोड़ रुपए कमाने होंगे। जब गोविंदा पैसे कमाने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं तभी उनकी मुलाकात हैप्पी सिंह यानी सतीश कौशिक से होती है। जो बिजनेस करने में गोविंदा की मदद करते हैं। फिल्म में गोविंदा और रवीना की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।
विज्ञापन

3 of 9
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : ट्विटर
बड़े मियां छोटे मियां (1998)
अमिताभ बच्चन और गोविंदा की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' दर्शकों की पसंदीदा फिल्म में से एक है। फिल्म में अमिताभ और गोविंदा का डबल रोल भी था। पहली अमिताभ-गोविंदा की जोड़ी पुलिस की भूमिका में थी, वहीं दूसरी अमिताभ-गोविंदा की जोड़ी चोर की भूमिका में थी। फिल्म में गोविंदा के साथ रवीना नजर आई थीं।

4 of 9
दूल्हे राजा - फोटो : ट्विटर
दूल्हे राजा (1998)
अभिनेता गोविंदा की फिल्म 'दूल्हे राजा' साल 1998 की हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में गोविंदा और रवीना टंडन की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसी फिल्म से दोनों की जोड़ी हिट हुई थी। इस कॉमेडी फिल्म में जॉनी लीवर और कादर खान भी अहम भूमिका में नजर आए थे।
विज्ञापन

5 of 9
आंटी नंबर वन - फोटो : इंस्टाग्राम
आंटी नंबर वन (1998)
हीरो नंबर वन के नाम से मशहूर गोविंदा ने अपने दौर में कई वर्षों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। इस फिल्म में गोविंदा लड़की के किरदार में दिखाई दिए हैं। फिल्म में उन्हें गुलाबी साड़ी और गजरा में देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे। फिल्म में गोविंदा के साथ रवीना टंडन नजर आई थीं।
विज्ञापन

6 of 9
अनाड़ी नम्बर वन - फोटो : ट्विटर
अनाड़ी नंबर वन (1999)
अभिनेता गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म अनाड़ी नंबर वन साल 1999 में रिलीज हुई थी। गोविंदा और रवीना के अलावा सिमरन बग्गा भी इस फिल्म में नजर आएंगी। कुकू कोहली के निर्देशन में बनी ये फिल्म आज भी दर्शकों को बहुत पसंद है।
विज्ञापन

7 of 9
अखियों से गोली मारे - फोटो : ट्विटर
अखियों से गोली मारे (2002)
गोविंदा और रवीना टंडन की साल 2002 में आई फिल्म 'अखियों से गोली मारे' में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबां पर छाए रहते हैं। 

8 of 9
सैंडविच - फोटो : ट्विटर
सैंडविच (2006)
साल 2006 में आई फिल्म 'सैंडविच' में गोविंदा डबल रोल में नजर आए थे। अभिनेता सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही भूमिका में नजर आए थे। इस कॉमेडी फिल्म के जरिए गोविंदा ने दर्शकों को खूब हंसाया था। गोविंदा के साथ फिल्म में रवीना टंडन और महिमा चौधरी भी दिखाई दी थीं।
विज्ञापन

9 of 9
वाह तेरा क्या कहना - फोटो : ट्विटर
वाह तेरा क्या कहना (2002)
गोविंदा और रवीना टंडन फिल्म 'वाह तेरा क्या कहना' साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन मनोज अग्रवाल ने किया था। गोविंदा और रवीना के अलावा इस फिल्म में प्रीति झंगियानी भी मुख्य भूमिका में थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें